{"_id":"5e78f5178ebc3e72b7540294","slug":"youth-corona-suspect-from-abu-dhabi-admitted-in-isolation-ward-after-screening","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबूधाबी से आया युवक कोरोना संदिग्ध, आइसोलेशन वार्ड में स्क्रीनिंग के बाद भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबूधाबी से आया युवक कोरोना संदिग्ध, आइसोलेशन वार्ड में स्क्रीनिंग के बाद भर्ती
Mon, 23 Mar 2020 11:12 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Social Media
अबूधाबी से 22 मार्च को दिल्ली के रास्ते यहां युवक में कोरोना के लक्षण मिले हैं। कोरोना संदिग्ध युवक को एसआरएन अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। युवक को सांस लेने में दिक्कत के साथ बुखार और खांसी भी है। नमूने को जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा गया है। वहीं कोरोना ओपोडी में लॉकडाउन के बावजूद सोमवार को 25 मरीज पहुंचे। स्क्रीनिंग के बाद देर शाम एक के बाद उनकी छुट्टी कर घर भेज दिया गया।
सराय इनायत इलाके का रहने वाला युवक अबूधाबी में काम करता था। कोरोना संक्रमण के कारण वह घर के लिए निकला। डॉक्टरों के मुताबिक दिल्ली के रास्ते वह यहां पहुंचा और घर चला गया। घर पहुंचने पर रात में उसकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर एसआरएन के आइसोलशन वार्ड पहुंचे। ओपीडी में स्क्रीनिंग के बाद उसे कोरोना आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
एसआरएन अस्पताल में कोरोना वार्ड प्रभारी डॉ. सुजीत वर्मा के मुताबिक कोरोना संदिग्ध युवक को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। उसके स्वाब नमूने को जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा गया है। वहीं कोरोना ओपीडी में आए मरीजों को स्क्रीनिंग के बाद दवाएं देकर घर भेजा गया है। प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि कोरोना उपचार के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुुनिश्चित की जा रही है।