{"_id":"602eb9218ebc3ee91f3b674f","slug":"youth-committed-suicide-in-gujarat-wife-also-hanged-herself-after-getting-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में युवक ने की खुदकुशी, सूचना मिलते ही पत्नी फांसी पर लटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात में युवक ने की खुदकुशी, सूचना मिलते ही पत्नी फांसी पर लटकी
Fri, 19 Feb 2021 12:29 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
suicide
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजा इलाके के प्रदीप पांडेय ने गुजरात में बृहस्पतिवार को फांसी लगाकर जान दे दी। इधर पत्नी को सूचना मिली तो कुछ देर में ही उसने भी फांसी लगा ली। दोनों की दो महीने पहले की शादी हुई थी। कुछ दिनों बाद प्रदीप गुजरात चला गया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर फोन पर तकरार हुई थी। इसी के बाद दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया। घटना से दोनों परिवारों में हाहाकार मच गया।
मेजा थाना क्षेत्र के भटौती डांड़ी गांव के कृष्ण मुरारी मिश्रा ने अपनी बेटी नीतू की शादी दिसंबर 2020 में सिंगारो गांव के प्रदीप पांडेय के साथ की थी। प्रदीप गुजरात में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। शादी के कुछ दिनों बाद प्रदीप गुजरात वापस चला गया और नीतू मिश्रा अपने मायके में आई हुई थी। बृहस्पतिवार शाम गुजरात से फोन आया कि प्रदीप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह बात सुनते ही नीतू को इतना गहरा धक्का लगा कि वह अपने कमरे में गई और उसने भी फांसी लगाकर जान दे दी।
रोते बिलखते घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मेजा थाने के एसआई सुशील यादव ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। घर में कोहराम मचा हुआ है। उधर, प्रदीप पांडेय की मौत की सूचना पर परिजन गुजरात के लिए रवाना हो गए हैं। प्रदीप दो भाईयों में छोटा था। नीतू चार बहनों में दूसरे नंबर की थी। शादी के दो महीने में ऐसी क्या बात हो गई, कोई भी अंदाजा नहीं लगा पा रहा है लेकिन पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि नीतू भी प्रदीप के साथ गुजरात जाना चाहती थी। इसी बात को लेकर विवाद था।