{"_id":"6a9a9d33a68ec56bb40de2e8","slug":"youth-climbed-a-tower-demanding-the-arrest-of-the-accused-came-down-after-eight-hours-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, आठ घंटे बाद उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, आठ घंटे बाद उतरा
Fri, 04 Sep 2026 03:58 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 04 Sep 2026 03:58 PM IST
सार
दर्ज प्राथमिकी के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज एक युवक बृहस्पतिवार सुबह टावर पर चढ़ गया। करीब आठ घंटे तक मऊआइमा-प्रतापगढ़ मार्ग स्थित गदाईपुर फ्लाईओवर पर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
मऊआइमा में टावर पर चढ़ा युवक।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
दर्ज प्राथमिकी के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज एक युवक बृहस्पतिवार सुबह टावर पर चढ़ गया। करीब आठ घंटे तक मऊआइमा-प्रतापगढ़ मार्ग स्थित गदाईपुर फ्लाईओवर पर जाम की स्थिति बन गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और अधिवक्ताओं के समझाने पर युवक देर शाम नीचे उतरा। सराय ख्वाजा गांव निवासी अब्दुल रहीम (18) बृहस्पतिवार सुबह थाने पहुंचा। उसने विपक्षियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सवाल उठाया। पुलिस ने बताया कि मामले में चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की जा चुकी है और अब कोर्ट से वॉरंट जारी होने पर ही गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
इससे नाराज युवक थाने में पुलिसकर्मियों से बहस करने के बाद करीब एक किलोमीटर दूर गदाईपुर फ्लाईओवर के पास पहुंचा और बिजली के टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़कर युवक मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फ्लाईओवर पर जाम खुलवाया, लेकिन टावर के नीचे लोगों की भीड़ लगी रही। शाम को कुछ अधिवक्ता मौके पर पहुंचे और युवक को समझाया। इसके बाद वह टावर से नीचे उतरा।
विज्ञापन
पहले भी चढ़ा था टावर पर
ग्रामीणों के अनुसार, अब्दुल रहीम इससे पहले 9 नवंबर 2025 को भी कटभर परवेजपुर गांव में टावर पर चढ़कर हंगामा कर चुका है। तब तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक पंकज अवस्थी ने घंटों की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतरवाया था। उस मामले में पुलिस चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि युवक को समझाकर टावर से नीचे उतारा गया है। अधिवक्ताओं की मौजूदगी में उसे उसके घर सराय ख्वाजा भेज दिया गया है।
विज्ञापन