फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth attacked with brick in a fight with neighbors, death

पड़ोसियों से झगड़े में युवक पर ईंट से हमला, मौत 

Mon, 12 Apr 2021 12:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Apr 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with brick in a fight with neighbors, death
क्राइम
पूरामुफ्ती के बेगमपुर में रहने वाले रवि पासी(35) की पड़ोसियों से झगड़े में हुए हमले में मौ हो गई। शराब के नशे में उस पर ईंट से हमला किया गया जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान उसने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर चार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


बेगमपुर निवासी रवि पुत्र रामसुख मजदूरी करता था। वह शराब पीने का आदी था। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात शराब पीकर घर आने के बाद वह परिजनों से झगडने लगा। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट शुरू हो गई। जिस पर अगल-बगल के लोग भी जुट गए। नशे में धुत रवि ने भला बुरा कहा तो पड़ोसियों से विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन


इसी दौरान उस पर ईंट से हमला किया गया जिसमें सिर पर गंभीर चोट लगने से वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया जहां रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर रमेश पटेल ने बताया कि पिता की तहरीर पर पड़ोसी विश्राम, उसके दो बेटे और भतीजे पर गैरइरादतन हत्या के आरोप में नामजद केस दर्ज किया गया है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफफ्तार कर लिया गया है। शेष दो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed