फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Your dream of home will be fulfilled before Diwali in Prayagraj, PDA is preparing for allotment

प्रयागराज में दिवाली से पहले पूरा होगा अपने घर का सपना, पीडीए कर रहा आवंटन की तैयारी

Thu, 16 Sep 2021 08:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Sep 2021 08:49 AM IST
सार

पीडीए ने मिशन संगम को गति देने के लिए दिवाली से पहले करीब एक हजार लोगों के अपने घर का सपना पूरा करने का निर्णय लिया है। इसमें विभिन्न आवासीय योजनाओं के सभी श्रेणियों के आवासीय भवन और व्यावसायिक भूखंड पारदर्शी व्यवस्था के तहत आवंटित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Your dream of home will be fulfilled before Diwali in Prayagraj, PDA is preparing for allotment
prayagraj news : प्रयागराज विकास प्राधिकरण। - फोटो : prayagraj

विस्तार

पीडीए ने मिशन संगम को गति देने के लिए दिवाली से पहले करीब एक हजार लोगों के अपने घर का सपना पूरा करने का निर्णय लिया है। इसमें विभिन्न आवासीय योजनाओं के सभी श्रेणियों के आवासीय भवन और व्यावसायिक भूखंड पारदर्शी व्यवस्था के तहत आवंटित किए जाएंगे। पीडीए के मिशन संगम अभियान के तहत लोगों को जल्द मकान देने के लिए अफसर रिक्त भवनों की सूची बनाने में जुटे हैं। इन रिक्त भवनों की संख्या करीब पांच सौ है, जो चिन्हीकरण में बढ़ सकती है। साथ ही सौ से अधिक व्यावसायिक संपत्तियां भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। दिवाली से पहले इस संबंध में विज्ञापन जारी किया जाएगा। सरकारी दरों पर अच्छी लोकेशन वाले कीमती भवनों, भूखंडों की सूची प्राधिकरण की वेबसाइड पर अपलोड की जाएगी।

विज्ञापन

प्राधिकरण की कालिंदीपुरम में मौसम विहार आवास योजना, जागृति विहार, नैनी में यमुना विहार के साथ एक दर्जन से अधिक पुरानी आवासीय योजनाओं में विभिन्न आय वर्गों के रिक्त भवन चिह्नित किए गए हैं। इसमें ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी के साथ टू और थ्री बीएचके फ्लैट शामिल होंगे। इनकी कीमत दस से 50 लाख के बीच होगी, लेकिन सर्वाधिक भवन 35 से 40 लाख रुपये के बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। खास यह है कि इन भवनों को पूर्व की दरों पर बिक्री के लिए फिर से तैयार किया जा रहा है। साफ है कि सभी भवनों को मरम्मत और रंगरोगन के बाद आवंटियों को देने की तैयारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के नवागत उपाध्यक्ष अरविंद चौहान ने करीब सवा महीने में दशकों पुरानी समस्याओं को चिह्नित कर निस्तारित करने का बीड़ा उठाया। इसके तहत पिछले महीने सात दिन समाधान दिवस आयोजित कर आवंटियों की शिकायतें दर्ज की गई थीं। अब उनका क्रमवार निस्तारण किया जा रहा है। करीब सात सौ आवंटियों को चिह्न्ति किया गया जो आवंटन के बाद रकम जमा कर कब्जे के लिए प्राधिकरण के चक्कर काट रहे हैं। इन मामलों के निस्तारण की रूपरेखा तैयार है, सिर्फ कार्रवाई बाकी है, जो एक महीने में पूरी कर ली जाएगी।

पीडीए की आवासीय योजनाओं के रिक्त भवनों के साथ कुछ नई योजनाओं के फ्लैट लोगों को पारदर्शी आवंटन प्रक्रिया के तहत दिए जाएंगे। शासन के निर्देश पर आवंटन नियमों का पालन किया जाएगा। कुछ वर्गों के  लिए विशेष छूट का भी प्राविधान किया जाएगा। दिवाली तक मिशन संगम के इस अभियान का आगाज होगा।- अरविंद चौहान, उपाध्यक्ष प्रयागराज विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed