फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   young woman Body found In room who had a love marriage three days ago prayagraj news

दुल्हन की मौत: तीन दिन पहले लव मैरिज, सुहागरात के बाद ऐसा हाल में मिली लाश; जानें क्या है पूरा मामला

Wed, 03 Jun 2026 11:56 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 03 Jun 2026 11:56 AM IST
सार

प्रयागराज के नैनी जिले में तीन दिन पहले प्रेम विवाह करने वाली युवती का शव फंदे से लटका मिला है। बीते 29 मई को विवाहिता ने प्रेम विवाह किया था। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
young woman Body found In room who had a love marriage three days ago prayagraj news
prayagraj suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रयागराज के नैनी में 29 मई को प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता का शव मंगलवार को कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर नैनी पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने विवाहिता के मायके वालों को जानकारी दी है।
विज्ञापन


नैनी के काजीपुर मोहल्ला निवासी गणेश केसरवानी पुत्र श्याम सुंदर केसरवानी नैनी में ही प्राइवेट जाॅब करते हैं। उनकी शादी बीते 29 मई को चंदौली के मुगलसराय के डीह बिलारी गांव निवासी अशोक बिंद की बेटी संजना बिंद के साथ हुई थी।
विज्ञापन


दोनों ने परिजनों की मौजूदगी में श्रीराम जानकी मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद 30 मई को संजना (25) अपने ससुराल काजीपुर आ गई। सोमवार की रात संजना का शव कमरे में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पति गणेश ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि सोमवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए थे। रात करीब तीन बजे उठे तो संजना कमरे में नहीं थी। वह उसे ढूंढ़ते हुए छत पर गए। 

 

अंदर से बंद था कमरा
कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो कमरा अंदर से बंद था। लोहे का दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। परिजनों को बुलाया। उन्होंने खिड़की से कमरे के अंदर देखा तो संजना साड़ी के फंदे के सहारे लटकी थी।

 

फंदे से लटका था युवती का शव
एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह का कहना है कि दरवाजा अंदर से बंद था। युवती का शव फंदे से लटका था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके वाले आरोप लगाते हैं तो मामले की जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed