फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   young man who went to a marriage party was beaten up and cut off his genitals

प्रयागराज : बरात में गए युवक की पिटाई कर काटा गुप्तांग, बाइक भी तोड़ी, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 12 May 2023 05:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 May 2023 05:51 PM IST
सार

निगदिलपुर गांव में बरात में शामिल होने आए एक युवक का किसी बात को लेकर साथ आए चार युवकों से विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी उसे सुनसान स्थान पर ले गए और बेरहमी से पिटाई करते हुए उसका गुप्तांग को काट डाला।

विज्ञापन
young man who went to a marriage party was beaten up and cut off his genitals
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निगदिलपुर गांव में बरात में शामिल होने आए एक युवक का किसी बात को लेकर साथ आए चार युवकों से विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी उसे सुनसान स्थान पर ले गए और बेरहमी से पिटाई करते हुए उसका गुप्तांग को काट डाला। आरोपियों ने उसकी बाइक तोड़ डाली और 10 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। शर्म के मारे युवक ने परिवार वालों को यह बात नहीं बताई। जब बृहस्पतिवार को उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। युवक के पिता ने सोरांव थाने में चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन

होलागढ़ थाना क्षेत्र के आधार का पूरा गांव का रहने वाले एक व्यक्ति की बरात मंगलवार नौ मई को सोरांव थाना क्षेत्र के नगदिलपुर नसतपुर गांव में गई थी। बरात में शामिल होने के लिए आधार का पूरा गांव का रहने वाला युवक भी गया था। इसी दौरान गांव से बरात में आए कुछ युवकों और साथियों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि बराती की तरफ से चार युवक को कुछ दूर सुनसान स्थान पर ले गए। आरोपियों ने युवक की बेरहमी से पिटाई की।

विज्ञापन


इसी दौरान आरोपियों ने युवक का गुप्तांग काट डाला। उसके पास से 10 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए। तीन दिन तक युवक शर्म के मारे घटना छिपाता रहा। जब उसकी हालत गंभीर हुई तो पिता ने पूछताछ की। इस पर युवक ने पूरी बात बताई। युवक का पिता उसे लेकर बृहस्पतिवार को सोरांव थाने पहुंचा। युवक के ने चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरांव में भर्ती कराया, जहां से प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर लौटते वक्त आधी रात हाईवे पर बराती आपस में भिड़े

प्रतापगढ़ से घर लौट रहे बराती नवाबगंज टोल प्लाजा के पास आपस में भिड़ गए। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। खून से लथपथ चोटिल लोग थाना नवाबगंज पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। घरबंदपुर व रसूलपुर चांधन के कुछ लोग गांव की बरात में प्रतापगढ़ गए थे। द्वार पूजा में डीजे के गाने पर डांस के दौरान कुछ लोगों से विवाद हो गया। घर लौटते वक्त प्रयागराज लखनऊ हाईवे के नवाबगंज टोल प्लाजा के पास बरातियों ने एक दूसरे के वाहन को रोक लिया। इस दौरान शरारती तत्वों ने एक पक्ष की कार का शीशा तोड़ दिया।

इसके बाद खासा हंगामा खड़ा हो गया। दोनों पक्ष के बराती आमने सामने आ गए और लाठी-डंडे, लात-घूसे चलने से कई लोग घायल हो गए। शोर सुनकर सड़क पर सफर करने वाले लोगों के बीचबचाव पर किसी तरह मामला शांत हुआ। प्रथम पक्ष के धर्मेंद्र पाल निवासी घरबंदपुर व दूसरे पक्ष के राहुल पटेल निवासी रसूलपुर चांधन घायल हालत में थाना नवाबगंज पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए घायल राहुल पटेल व मौसम पाल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed