फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Young man strangled to death in industrial area, sensation

औद्योगिक क्षेत्र में युवक की गला काटकर नृशंस हत्या, सनसनी

Sun, 10 Nov 2019 07:36 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 10 Nov 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
Young man strangled to death in industrial area, sensation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक फोटो
औद्योगिक क्षेत्र के मसिका गांव के सामने से न्यू निर्माणाधीन रेलवे लाइन के नीचे सरसों के खेत में बीती रात बीस साल के एक सब्जी विक्रेता की गला काटकर नृशंस हत्या की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। कातिलों ने बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए उसके शरीर को छिन्न-भिन्न कर दिया था।
विज्ञापन


सुबह के समय किसी काम से निकले ग्रामीण यह हाल देख भौचक रह गए। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पर पड़े कपड़े के आधार पर शिनाख्त की।
विज्ञापन


गुस्साए परिजन व ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए। पुलिस को शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से मना कर दिया। फोरेंसिक टीम व खोजी कुत्ता की मदद से करीब तीन घंटे तक शरीर के गायब हिस्सों को खोजने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। कातिल मारे गए युवक के दो मोबाइल हैंडसेट व बाइक भी उठा ले गए हैं। मौके पर उसके दोनों पैर के चप्पल भर मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलत: पुरानी झूंसी के केवटान बस्ती निवासी मदनलाल बिंद सब्जी कारोबारी है। उसकी शादी घूरपुर थाना क्षेत्र के नीबी गांव निवासी स्वर्गीय कामता प्रसाद बिंद की बेटी बिटोला देवी के साथ हुआ था। उन दोनों के एक बेटा राहुल बिंद (20) था। जो पिता के साथ नीबी चौराहे पर सब्जी की दुकान लगाता था। शनिवार की रात में सात बजे तक उसने चौराहे पर सब्जी बेची और  बाद में घर पहुंचा।

उस वक्त मां बिटोला देवी नहाकर दीपक जलाने जा रही थीं। वह घर से बाइक लेकर निकला था। देरी होने पर उसकी मां बिटोला ने उसे फोन करना शुरू किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। साढ़े आठ बजे के करीब उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। चिंतित परिजन उसे रात में ही ढूंढने लगे। सुबह तक ढूंढे लेकिन कुछ पता नहीं चला।

सुबह करीब आठ बजे पता चला कि मसिका गांव के सामने निर्माणाधीन रेलवे लाइन के बगल सरसों के खेत में एक सिर कटी लाश पड़ी है। परिजन पहुंचे तो पता चला कि वह लाश उनके बेटे राहुल बिंद की ही है। मौके पर औद्योगिक क्षेत्र के अलावा करछना, नैनी, घूरपुर, बारा की फोर्स पहुंच गई। एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी, एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा, सीओ करछना सच्चिदानंद  व एसडीएम करछना आईएएस आकांक्षा राना पूरे दल बल के साथ पहुंच गईं।

पुलिस वालों के पहुंचने से पहले मौके पर सैकड़ों की भीड़ जुट गई। नाराज लोगों ने शव उठाने से पुलिस को मना कर दिया। इस बात को लेकर करीब तीन घंटे तक पुलिस से किचकिच और नोकझोंक होती रही। आखिरकार हल्का बल प्रयोग करने के बाद पुलिस ने करीब 11 बजे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। इससे पहले उसके गायब सिर, मोबाइल व बाइक की खोज कराने की कोशिश की गई लेकिन मिला।


मामले में यमुनापार एसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि  युवक की गला काटकर हत्या की गई है। उसके शरीर के हिस्से, मोबाइल व बाइक अभी नहीं बरामद हो सकी है। आशनाई का मामला हो सकता है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed