{"_id":"5765b0f44f1c1b1d5211b9ee","slug":"young-man-shot-in-broad-daylight-in-rivalry","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में दिनदहाड़े युवक को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में दिनदहाड़े युवक को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 19 Jun 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
अतरसुइया इलाके में शनिवार दोपहर रंजिश में एक युवक को गोली मार दी गई। गोली बाइक सवार युवक के दाहिने पैर में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घायल युवक अतरसुइया थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। तब पुलिस उसे कॉल्विन अस्पताल इलाज के लिए ले गई। चर्चा है कि उसे सट्टेबाजों की मुखबिरी के शक में गोली मारी गई है। घायल युवक और घटनास्थल पर पूछताछ के बाद पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। जिन पर हमले का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया है।
अतरसुइया में दरियाबाद के चिकवन का चांद अहमद (27) पुत्र कलाम अहमद घर के पास ही मीट की दुकान चलाता है। वह दोपहर में घर से बाइक लेकर निकला। आरोप है कि कक्कड़ नगर में पांडेय चौराहा के पास शनिवार दोपहर दो युवक बाइक से आए और गोली मारकर भाग निकले। गोली चांद के दाहिने पैर में लगी और लहूलुहान होकर गिर पड़ा। सूचना पाकर चांद के घरवाले पहुंचे। घायल को अतरसुइया थाने ले गए। एसओ अतरसुइया घायल को कॉल्विन अस्पताल ले गए।
चांद से पूछताछ के बाद एसओ ब्रजेश यादव और सीओ बैरहना डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी फायरिंग होने की बात पुलिस को नहीं बताई। चर्चा है कि दस दिन पहले उसका मोहल्ले के कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। हमलावरों को शक है कि चांद सट्टे की मुखबिरी करता है। इसी खुन्नस में उसे गोली मारने की बात सामने आ रही है। एसओ अतरसुइया ब्रजेश यादव ने बताया कि जिनका नाम हमले में सामने आया है उन्हें थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है।