फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Young man shoots his friend after revealing stolen bike in Prayagraj

UP: 'तू तो गद्दार है...' कहते हुए दोस्त को मार दी गोली; इस बात का खुलासा करने से नाराज था आरोपी युवक

Sun, 31 Dec 2023 11:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 31 Dec 2023 11:11 AM IST
सार

प्रयागराज से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक को उसके ही दोस्त ने गोली मार दी। सामने आया है कि चोरी की बाइक का खुलासा करने पर युवक ने दोस्त को गोली मारी। घायल युवक का एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Young man shoots his friend after revealing stolen bike in Prayagraj
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र के कजियानी हाईवे के पास शुक्रवार देर रात चोरी की बाइक का खुलासा करने पर युवक ने अपने दोस्त को ''''तू गद्दार है'''' कहते हुए गोली मार दी। उसके बाद उसे हाईवे के किनारे फेंक कर भाग गए। गोली युवक के बाएं पीठ पर लगी है। पुलिस ने घायल युवक को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत सामान्य है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ के लीलापुर थाने के दुल्हेपुर गांव निवासी किसान रामबहादुर पटेल का बेटा संदीप गुजरात में ट्रक पर खलासी का काम करता है। इन दिनों वह घर आया हुआ है। संदीप ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सोरांव के कजियानी गांव निवासी मित्र साहिल से मिलने कजियानी गांव के सामने हाईवे पर गया था। 
विज्ञापन


इस दौरान साहिल ने मुझे लेने के लिए निखिल नाम के लड़के को बाइक से भेजा था। संदीप ने जिस बाइक को निखिल लेकर आया था उसे चोरी की बता दी। यह बात साहिल को पता चली तो वह नाराज हो गया। उसने बाइक लेकर स्माईलपुर चौराहे पर बुलाया। वहां साहिल का दोस्त सत्तार भी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब नौ बजे सभी लोग कजियानी हाईवे स्थित ब्रिज के पास पहुंचे। इसी दौरान साहिल पीछे से संदीप के पीठ में गोली मार दिया और कहा तू गद्दार है बाइक चोरी की बात तुमने निखिल से क्यों बताई। इसके बाद साहिल और सत्तार ने उसे घायल अवस्था में रात करीब एक बजे हाईवे के किनारे फेंककर भाग गए।

सूचना पर नवाबगंज पुलिस पहुंची और उसे कौड़िहार सामुदायिक केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एसीपी सोरांव पंकज लवानिया ने बताया कि घायल संदीप को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत सामान्य है। घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेल देखा जा रहा है। दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed