फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   young man raped a teenage girl in Pratapgarh

UP: रिश्तेदारी में आए युवक ने रात में बच्ची से की हैवानियत, आपबीती सुन परिवार के पैरों तले खिसक गई जमीन

Sun, 17 Dec 2023 12:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Dec 2023 12:35 PM IST
विज्ञापन
young man raped a teenage girl in Pratapgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतापगढ़ के जेठवारा में घर से बाहर निकली किशोरी का मुंह दबाकर रिश्तेदारी में आए युवक ने दुष्कर्म किया। जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजने के साथ ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


जेठवारा क्षेत्र की एक किशोरी शुक्रवार की रात अपने घर के बाहर निकली थी। करीब सो रही उसकी बहन रात में जागी तो बिस्तर खाली देख उसकी खोजबीन करने लगी। उसके न मिलने पर मां तथा पिता को घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे, तभी बदहवास हालत में किशोरी आती दिखी।
विज्ञापन


परिजनों को देख रोते हुए उसने आपबीती सुनाई जिसे सुन परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोप है कि रिश्तेदारी में आया आरोपी युवक किशोरी का मुंह दबाकर सूनसान स्थान की ओर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी एलन मुकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सिपाही देख मारी सीटी, हवालात पहुंचते ही जोड़ने लगा हाथ पैर
उधर, कुंडा में शुक्रवार की रात गश्त पर निकली महिला सिपाही को भगवन तिराहे पर देख दो युवक सीटी बजाते हुए अश्लील हरकत करने लगे। यह देख महिला सिपाही ने कोतवाली से दूसरे पुलिसकर्मियों को बुला लिया। पुलिसकर्मी दोनों युवकों को पकड़कर कोतवाली ले गए, जहां दोनों को सबक सिखाते हुए हवालात की हवा खिला दी।

हवालात पहुंचते ही दोनों की हेकड़ी निकल गई। वे हाथ पैर जोड़ने लगे। सूचना मिलने पर परिजन कोतवाली पहुंचे। क्षमा याचना पर पुलिस ने दोनों को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। कुंडा कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि दोनों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed