{"_id":"66051c8686a151775305c4bf","slug":"young-man-found-dead-in-suspicious-car-accused-of-murder-allahabad-news-c-3-1-ald1019-345440-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कार में संदिग्ध हाल में मृत मिला युवक, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कार में संदिग्ध हाल में मृत मिला युवक, हत्या का आरोप
विज्ञापन
कैंट के अशोक नगर में एक होटल के सामने खड़ी कार में मनोज कुमार(40) संदिग्ध हाल में मरणासन्न मिला। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया तो परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि बुधवार को थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि जहर देकर उसकी हत्या की गई। आरोप तीन साथियों पर लगाया। पुलिस फिलहाल जांच में जुट गई है।
मनोज अशोक नगर में रहता था और पेंटर था। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार सुबह वह 6:30 बजे घर से निकला और फिर नहीं लौटा। दोपहर देा बजे के करीब वह अशोक नगर में ही स्थित एक होटल के सामने खड़ी क्षतिग्रस्त कार में मरणासन्न हाल में मिला। डॉक्टर के पास ले जाने पर उसे मृत घोषित किया गया तो परिवार के लोगों ने रात में ही शव दफना दिया।
हालांकि बुधवार को उन्होंने थाने पहुंचकर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि साथ काम करने वाले तीन मजदूरों ने ही उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला। कैंट प्रभारी सुनील कनौजिया ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उधर एसीपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि शिकायत पर जांच कराई जा रही है।