{"_id":"65b3bb6bd9c13c4fe809cab7","slug":"young-man-dies-after-being-hit-by-high-tension-wire-during-tiranga-yatra-youth-was-sitting-on-dj-2024-01-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj: तिरंगा यात्रा में झंडा लहराते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, डीजे पर बैठा था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj: तिरंगा यात्रा में झंडा लहराते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, डीजे पर बैठा था युवक
Fri, 26 Jan 2024 07:32 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 26 Jan 2024 07:32 PM IST
सार
नैनी थाना क्षेत्र के मडोका मड़कोनी निवासी आदर्श पटेल (23) पुत्र ओमप्रकाश पटेल गांव से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में शामिल था। वह डीजे के ऊपर बैठा हुआ था। यात्रा तिगनौता के पास पहुंची थी तभी तिरंगा फहराने के दौरान वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
आदर्श पटेल। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनी थाना क्षेत्र के तिगनौता में हाईटेंशन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक तिरंगा यात्रा में शामिल डीजे पर चढ़कर तिरंगा लहराते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मडोका मड़कोनी निवासी आदर्श पटेल (23) पुत्र ओमप्रकाश पटेल गांव से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में शामिल था। वह डीजे के ऊपर बैठा हुआ था। यात्रा तिगनौता के पास पहुंची थी तभी तिरंगा फहराने के दौरान वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
Trending Videos
Prayagraj
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर नैनी पुलिस भी मौके पर पहुंची। लोगों ने पहले तो विरोध किया, लेकिन बातचीत के दौरान विरोध कर रहे लोगों को नैनी पुलिस ने समझा बूझकर शांत कर दिया।