फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   young man died after being hit by a truck in Naini, vehicles kept trampling the dead body lying on the road fo

हादसा : नैनी में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, सड़क पर पड़े शव को घंटों रौंदते रहे वाहन

Mon, 21 Nov 2022 01:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Nov 2022 01:00 PM IST
सार

थाना क्षेत्र के गंजिया निवासी मो. आरिश (24) पुत्र खुर्शीद अली उर्फ राजू रविवार रात सवा एक बजे  लेप्रसी मिशन चौराहे पर सडक पार करते समय ट्रक की चपेट में आ गया। दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
young man died after being hit by a truck in Naini, vehicles kept trampling the dead body lying on the road fo
Prayagraj News : मोहम्मद आरिश। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नए यमुना पुल लेप्रोसी चौराहे के पास रविवार देर रात सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पीछे से आ रहे कई ट्रक युवक के शव को रौंदते रहे।

विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गंजिया निवासी मो. आरिश (24) पुत्र खुर्शीद अली उर्फ राजू रविवार रात 1:15 पर लेप्रोसी मिशन चौराहे पर सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आ गया। दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वहां से गुजर रहे कई ट्रक उसके शव को रौंदते हुए आगे बढ़ गए। पूरे शरीर के चिथड़े उड़ गए थे।
विज्ञापन



मृतक के पिता ने बताया मेरे तीन बेटों में आरिश सबसे बड़ा बेटा था। वह ई-रिक्शा चला कर घर का पालन पोषण करता था और परिवार की जिम्मेदारी उसी के ऊपर थी। बता दें कि नैनी में लगातार तीन दिनों में ट्रक की चपेट मे आने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed