फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   young man and a woman committed suicide by jumping in front of a goods train, both could not be identified

Prayagraj : मालगाड़ी के सामने कूदकर युवक-युवती ने की आत्महत्या, नहीं हो पाई दोनों की शिनाख्त

Wed, 30 Apr 2025 06:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Apr 2025 06:08 PM IST
सार

थाना क्षेत्र के जोरवट गांव के पास बुधवार को एक युवक और एक युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
young man and a woman committed suicide by jumping in front of a goods train, both could not be identified
आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जोरवट गांव के पास बुधवार को एक युवक और एक युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

बुधवार सुबह करीब नौ बजे थाना क्षेत्र के जोरवट गांव के पास 30 वर्षीय युवक और करीब 28 वर्षीय युवती प्रयागराज की तरफ जा रही मालगाड़ी के सामने कूद गए। इस दौरान गार्ड ने शंकरगढ़ स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए दोनों अज्ञात शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के भेज दिया।

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि मृतकों के चेहरे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इससे पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। फिलहाल मृतकों के कपड़ों के आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया की युवती के बाएं हथेली में पेन से अंग्रेजी में कूम्मू लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed