{"_id":"5c9e6629bdec22141d19ea72","slug":"young-job-seeker-will-run-today-lifting-up-sands-packet-for-group-d-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के लिए आज फिर बालू भरी बोरी लेकर दौड़ेंगे युवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के लिए आज फिर बालू भरी बोरी लेकर दौड़ेंगे युवा
Sat, 30 Mar 2019 01:31 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
group d
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे में ग्रुप डी की नौकरी के लिए बालू भरी बोरी लेकर बृहस्पतिवार को एक बार फिर से युवा दौड़ेंगे। यहां डीएसए ग्राउंड में सुबह छह बजे ग्रुप डी की शारीरिक दक्षता परीक्षा में एक हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके पूर्व मंगलवार को कुल 987 युवा बालू भरी बोरी लेकर दौड़े थे।
दरअसल, पिछले वर्ष ही रेलवे में ग्रुप डी के 4762 पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा हुई थी। उसमें सफल 14288 अभ्यर्थी अब सात अप्रैल तक चलने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा में शिरकत करेंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षा दो चरणों में हो रही है। इसमें 50-50 के ग्रुप में अभ्यर्थियों को 35 किलो का वजन उठाकर 100 मीटर एवं महिला अभ्यर्थियों को इतनी ही दूरी के लिए 20 किलो का वजन उठाना होगा। महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा सात अप्रैल को होनी है। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) की ओर से आयोजित इस भर्ती परीक्षा में पहली बार रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटीफिकेशन (आरएफडीआई) का प्रयोग किया जाएगा।
सके उपयोग से शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत एक हजार मीटर की दौड़ लगाने वाले अभ्यर्थियों के फिनिशिंग लाइन पहुंचने का वास्तविक समय जाना जा सकेगा। इससे परीक्षा में पारदर्शिता भी बनी रहेगी। आरआरसी इलाहाबाद के चेयरमैन विवेक प्रकाश ने कहा कि बृहस्पतिवार को परीक्षा सुबह छह बजे से शुरू हो जाएगी।