{"_id":"f5824fb9b26227afa35a40f23dfab91e","slug":"you-celebrate-the-good-days-of-the-death-anniversary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप ने मनाई अच्छे दिनों की पुण्यतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप ने मनाई अच्छे दिनों की पुण्यतिथि
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Wed, 27 May 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी की ओर से मंगलवार को जिला मुख्यालय पर भाजपा के अच्छे दिनों की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने सरकार की किसान, युवा और राष्ट्रीय सद्भावना विरोधी नीतियों का प्रदर्शन कर विरोध जताया।
जिला संयोजक अंजनी कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रदेश इकाई के आह्वान पर सभी जिला मुख्यालयों पर अच्छे दिनों की पुण्यतिथि मनाई जानी थी।
कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार ने पूंजीवादी तरीके से देश के आर्थिक ढांचे पर चुपचाप हमला बोला है। राष्ट्रीय सद्भावना को ध्वस्त करने वाले बयान देकर भाजपा नेताओं ने पूरे साल पूंजीवादी व्यवस्था से हटाने की कोशिश की है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस मौके पर सर्वेश यादव, अजय राव, संजय पांडेय प्रचंड, रीना सोनकर, अफसाना बेगम, पूनम पाठक, संतोष बघेल, रवि, नेहा, राजेश यादव समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।