फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   You can not change a student of CBSE faculty

सीबीएसई के स्टूडेंट नहीं बदल सकेंगे संकाय

Mon, 25 May 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Mon, 25 May 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
हिसार। सीबीएसई स्कूलों में 11वीं कक्षा में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी और उनके अभिभावक जरा सावधान हो जाए। 11वीं कक्षा में उनका एडमिशन कराने से पहले यह कन्फर्म कर लें कि उन्हें अपने बच्चे का दाखिला किस संकाय (स्ट्रीम) में कराना है। क्योंकि 12वीं कक्षा में वह अपने संकाय में किसी तरह का बदलाव नहीं कर सकेगा। उसे उसी संकाय में ही 12वीं कक्षा की परीक्षा देनी होगी, जो संकाय उसने 11वीं कक्षा में चुनी थी।
विज्ञापन


मौजूदा सत्र से लागू होगा फैसला
बोर्ड ने मौजूदा सत्र से यह फैसला लागू किया है। इस फैसले के तहत अगर कोई विद्यार्थी 11वीं कक्षा में मेडिकल या नॉन मेडिकल संकाय चुनता है और 11वीं कक्षा उसी संकाय में पास करता है। मगर विद्यार्थी को यह लगता है कि यह संकाय ज्यादा हार्ड है और वह 12वीं कक्षा में इस संकाय को नहीं चला सकेगा। बोर्ड के नए फैसले के मुताबिक वह विद्यार्थी 12वीं कक्षा में किसी अन्य संकाय का चुनाव नहीं सकता। अगर उसके पास 11वीं में मेडिकल संकाय था, तो उसे 12वीं कक्षा भी मेडिकल संकाय में ही पास करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


ये रही वजह
बोर्ड के इस फैसले के पीछे वजह यह मानी जा रही है कि दसवीं पास करने के बाद ज्यादातर विद्यार्थी कंफ्यूज रहते हैं कि उन्हें 11वीं कक्षा में कौन सा संकाय चुनना है। ज्यादातर मामलों में या तो अभिभावक तय करते हैं कि उनका बच्चा 11वीं कक्षा में कौन सा संकाय लेगा या फिर विद्यार्थी अपने सहपाठियों को फॉलो करते हैं। बोर्ड की मानें, तो यह फैसला करने से पहले अभिभावकों को अपने बच्चों से उनकी पसंद के बारे पूछना चाहिए। साथ ही बच्चे की पूरी तरह काउंसिलिंग हो, ताकि उसे सभी संकायों के बारे में विस्तृत जानकारी मिल सके और वह अपना फैसला सही ढंग से ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विषयों में कर सकेंगे बदलाव
बोर्ड का यह फैसला सिर्फ संकाय पर ही लागू होगा। मगर यदि कोई विद्यार्थी अपने विषयों में बदलाव करना चाहता है, तो वह कर सकेगा। आर्ट्स संकाय में विषयों की संख्या काफी ज्यादा होती है। इस स्थिति में विद्यार्थी को यह लगता है कि 11वीं कक्षा में उसके पास जो विषय थे, वे उसकी पसंद के मुताबिक नहीं है, तो वह 12वीं कक्षा में उन विषयों की जगह दूसरे विषयों को चुन सकता है।


वर्जन
बोर्ड की तरफ से जारी किया गया यह सर्कुलर हमें मिल चुका है। इस फैसले से यह फायदा होगा कि अभिभावक और खुद विद्यार्थी 11वीं कक्षा में एडमिशन लेने से पहले अच्छी तरह विचार-विमर्श करेंगे, जो कि एक अच्छी बात होगी।
डॉ. केसी चतुर्वेदी, प्रिंसिपल, ठाकुरदास भार्गव सीनियर सेकेंडरी स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed