फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   You can also pay for reserved tickets by scanning QR code

Prayagraj News: क्यूआर कोड स्कैन करके आरक्षित टिकट का भी कर सकेंगे भुगतान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
You can also pay for reserved tickets by scanning QR code
आरक्षण केंद्रों पर भी क्यूआर कोड स्कैन करके रिजर्वेशन टिकट का भुगतान किया जा सकेगा।
विज्ञापन

इसकी तैयारी शुरू हो गई है। यह सुविधा पहले प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़, आगरा, फतेहपुर, झांसी, मिर्जापुर, इटावा आदि स्टेशनों के आरक्षण काउंटर पर मिलेगी।
डिजिटल इंडिया विजन को बढ़ावा देने के लिए रेलवे कैशलेस भुगतान पर जोर दे रहा है। बीते कुछ माह से उत्तर मध्य रेलवे ने अपने सभी प्रमुख स्टेशनों पर जनरल टिकट खरीदने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट काउंटर पर क्यूआर कोड लगाया है। इसकी मदद से यात्री टिकट का भुगतान क्यआर कोड स्कैन करके कर भी रहे हैं। हालांकि, यह सुविधा अभी रिजर्वेशन टिकट खरीदने वाले काउंटर पर नहीं है। लेकिन,अब यह सुविधा रिजर्वेशन काउंटर पर भी दी जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज समेत देशभर के सभी 68 रेल मंडलों के स्टेशनों के आरक्षण काउंटर पर यात्रियों को क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा वैकल्पिक तौर पर दी जाएगी। प्रयागराज मंडल में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। वर्तमान समय रेलवे के आरक्षण काउंटर पर कैश और कार्ड से भुगतान की सुविधा है। अब एनसीआर के प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मंडल अपने रिजर्वेशन काउंटरों पर इस सुविधा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में एनसीआर के बड़े स्टेशनों के आरक्षण काउंटर में दी जाएगी। इन स्टेशनों में प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल , आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, अलीगढ़ जंक्शन, इटावा, झांसी, ग्वालियर, मिर्जापुर आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।
फुटकर की समस्या से भी मिलेगी निजात
आरक्षण काउंटर पर लंबी कतार लगना आम बात है। कई बार यात्री के पास फुटकर पैसे नहीं होते। इससे काफी समस्या भी आती है। क्यूआर कोड स्कैन करने का विकल्प देने से फुटकर का झंझट भी खत्म हो जाएगा। यूपीआई के जरिये डिजिटल पेमेंट से लोगों को सहूलियत मिलेगी। इसके साथ ही टिकट काउंटर पर मौजूद कर्मचारी का कैश मिलाने में लगने वाले समय की भी बचत होगी। इस बारे में उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि जनरल टिकट के बाद अब आरक्षित टिकट काउंटर पर यात्रियों को क्यूआर कोड के जरिये भुगतान की सुविधा दी जानी है। इसकी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed