फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Yogi Satyam gets could not get stranded land facility in Kumbh Mela

दुष्कर्म मामले में फंसे योगी सत्यम को कुंभ में नहीं मिलेगी भूमि सुविधा

Sun, 23 Dec 2018 11:44 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 23 Dec 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
Yogi Satyam gets could not get stranded land facility in Kumbh Mela
कुंभ मेला (सांकेतिक तस्वीर)

यौन संबंधों, दुष्कर्म व अन्य गंभीर अपराधों में फंसने वाले बाबाओं पर कुंभ मेला प्रशासन का शिकंजा कसने लगा है। सेक्स स्कैंडल में फंस चुके बंगलूरू के स्वयंभू बाबा स्वामी नित्यानंद व दुष्कर्म में फंसे क्रिया योग आश्रम के संस्थापक योगी सत्यम के विरुद्ध आपराधिक शिकायतों के रिकॉर्ड तलब किए गए हैं। बाबा नित्यानंद को भूमि आवंटित किए जाने के बाद सुविधा पर्ची पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


इनके अलावा दुष्कर्म के आरोपों फंसे क्रियायोग आश्रम एवं अनुसंधान संस्थान झूंसी के संस्थापक योगी सत्यम पर लगे आरोपों की जांच रिपोर्ट पुलिस से मंगाई गई है। इसके बाद उनकी भूमि सुविधा निरस्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। सेक्स स्कैंडल मामले से वर्ष 2010 में चर्चा में आए नित्यानंद की संस्था ध्यान योग पीठम को मेला क्षेत्र के सेक्टर 15 में भूमि आवंटित है।
विज्ञापन


पुराने रिकॉर्ड के आधार पर उनको वहां शिविर लगाने के लिए जमीन दी गई थी, लेकिन इनके खिलाफ मिली शिकायतों को लेकर अब मेला प्रशासन ने दिव्य कुंभ की छवि खराब होने की आशंका से कदम पीछे खींचने शुरू कर दिए हैं। आठ वर्ष पहले बाबा नित्यानंद सेक्स स्कैंडल मामले में जेल जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगलूरू के योग गुरु नित्यानंद और झूंसी के क्रिया योग गुरु योगी सत्यम के विरुद्ध मिले शिकायती पत्रों का परीक्षण कराया जा रहा है। इनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच रिपोर्ट और मुकदमों का विवरण पुलिस से मंगाया गया है। परीक्षण के आधार पर ही इनको भूमि आवंटन पर निर्णय लिया जाएगा।- विजय किरन आनंद, कुंभ मेलाधिकारी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed