{"_id":"5aa97ab44f1c1bbf088b542e","slug":"yogi-s-five-meetings-could-not-even-take-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी की पांच सभाएं भी नहीं लगा सकी बेड़ा पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी की पांच सभाएं भी नहीं लगा सकी बेड़ा पार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yada and yogi
फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं में एक-एक सभाएं की। इसके अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी हर रोज दर्जन भर से ज्यादा सभाएं विभिन्न क्षेत्रों में की। बावजूद इसके पार्टी को उपचुनाव में शिकस्त का सामना करना पड़ा। योगी सरकार के दर्जन भर कैबिनेट मंत्री भी यहां सभा करने के लिए पहुंचे।
फूलपुर उपचुनाव में भाजपा के तमाम मंत्रियों ने इलाहाबाद में डेरा जमा रखा था। स्थानीय मंत्रियों की बात करें को सर्वाधिक चुनावी सभाएं यहां डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की हुई। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, पर्यटन मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी, उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भी कई चुनावी सभाओं एवं जनसंपर्क अभियान में शिरकत की। इन सबके अलावा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन, स्वतंत्र देव सिंह, स्वामी प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, अनुपमा जायसवाल, राज्यमंत्री गिरीश यादव, सांसद कलराज मिश्र, जगदंबिका पाल आदि ने भी चुनावी सभाएं की। रेलमंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भी इलाहाबाद पहुंची। इतने नेताओं को चुनाव में उतारने के बाद भी भाजपा ने फूलपुर सीट गंवा दी।
भाजपा के भीतर खाने इस बात की चर्चा है कि पार्टी के तमाम नेता जीत के प्रति आश्वस्त थे। इस वजह से उपचुनाव का प्रचार ज्यादा जोर नहीं पकड़ सका। वहीं दूसरी ओर मतगणना परिणाम के बाद भाजपा कार्यालय में सन्नाटा पसर गया। पार्टी कार्यालय में सुबह जश्न की तैयारी की गई थी, लेकिन दिन के 12 बजते-बजते तमाम कार्यकर्ताओं ने कार्यालय छोड़ दिया। मुंडेरा मंडी के बाहर जीटी रोड पर लगे शिविर में भी दिन में सन्नाटा पसर गया। यहां इक्का दुक्का ही कार्यकर्ता दोपहर बाद दिखे। उधर नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता की मौजूदगी में पार्टी नेताओं ने बैठक कर चुनाव परिणाम पर मंथन किया। बैठक में अरुण अग्रवाल, विक्रमाजीत सिंह भदौरिया, सुबोध सिंह, कुंज बिहारी मिश्र, रवि केसरवानी, श्याम हेला, विशाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।