फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Yamuna increased at a speed of 3.25 cm per hour, dead bodies buried in the sand started coming out of the eros

प्रयागराज : सवा तीन सेमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ी यमुना, कटान से बाहर निकलने लगे रेत में दफन शव

Wed, 19 Jul 2023 12:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Jul 2023 12:10 PM IST
सार

गंगा-यमुना के जलस्तर में मंगलवार को तेजी आ गई। ठहरी गंगा जहां एक सेमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ने लगी, वहीं यमुना के जलस्तर में सवा तीन सेमी प्रतिघंटा वृद्धि दर्ज की गई। बैराजों, सहायक नदियों का पानी आने से यमुना का वेग बढ़ा है।

विज्ञापन
Yamuna increased at a speed of 3.25 cm per hour, dead bodies buried in the sand started coming out of the eros
तेजी से बढ़ रहा है गंगा यमुना का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गंगा-यमुना के जलस्तर में मंगलवार को तेज वृद्धि शुरू हो गई। इससे कछारी इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। यमुना के जलस्तर में तेजी से अरैल में जबरदस्त कटान शुरू हो गई है। जबकि गंगा के फाफामऊ श्मशान घाट पर कटान से इस दिन भी रेत समाधि से बाहर आए चार शवों का रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। पहाड़ों पर लगातार बारिश की वजह से मैदानी इलाकों में बाढ़ का असर दिखने लगा है।

विज्ञापन


गंगा-यमुना के जलस्तर में मंगलवार को तेजी आ गई। ठहरी गंगा जहां एक सेमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ने लगी, वहीं यमुना के जलस्तर में सवा तीन सेमी प्रतिघंटा वृद्धि दर्ज की गई। बैराजों, सहायक नदियों का पानी आने से यमुना का वेग बढ़ा है। इस वजह से कछारी इलाकों में बाढ़ को लेकर खतरे की घंटी बजने लगी है। अरैल और आसपास के तटों पर जबर्दस्त कटान शुरू हो गई है।

विज्ञापन

पाट लगातार कटकर बहने के साथ ही जलमग्न होते जा रहे हैं। बक्शी मोढ़ा, करेंहदा समेत कई इलाकों में बाढ़ की आशंका से लोग घिर गए हैं। उधर, गंगा के जलस्तर में भी वृद्धि शुरू हो गई है। इससे बेली कछार, रसूलाबाद घाट, चांदपुर, सलोरी, शिवकुटी, बघाड़ा समेत कई निचले स्तरों में में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। सिंचाई बाढ़ खंड के कंट्रोल रूम की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक रात आठ बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.75 मीटर रिकॉर्ड किया गया। यहां गंगा आधा सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रही है।

इसी तरह छतनाग घाट पर गंगा 75.68 मीटर पर पहुंच गई। छतनाग में एक सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से वृद्धि हो रही है। जबकि नैनी में इस सीजन में पहली बार रात आठ बजे यमुना के जलस्तर में सवा तीन सेमी प्रतिघंटा की रफ्तार से वृद्धि दर्ज की गई। यहां यमुना 76.23 मीटर पर पहुंच गई है। यमुना के जलस्तर में तेजी से चिंता बढ़ गई है। कहा जा रहा है कि ऊपरी हिस्से से जल दबाव बढ़ा तो बाढ़ के हालत बन सकते हैं।

फाफामऊ श्मशान घाट पर कटान, चार शव फिर रेत से निकले

फाफामऊ श्मशान घाट पर कटान तेज होने के साथ ही 24 घंटे निगरानी बढ़ा दी गई है। इस बीच मंगलवार को भी कटान के कारण रेत समाधि से चार शव बाहर निकल आए। जानकारी मिलने के बाद शवों को गंगा में बहने से नगर निगम टीम ने रोक लिया। चारों शवों का कर्मकांड के साथ शाम को निगम ने अंतिम संस्कार करा दिया। इससे पहले सोमवार को भी चार शवों का यहां अंतिम संस्कार कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed