{"_id":"5fc1297353901044a70fd0e6","slug":"yamraj-on-the-road-in-prayagraj-asked-people-to-put-on-masks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में सड़क पर उतरे ‘यमराज’, लोगों से कहा मास्क लगाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में सड़क पर उतरे ‘यमराज’, लोगों से कहा मास्क लगाओ
Fri, 27 Nov 2020 09:59 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 27 Nov 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज में सड़क पर उतरे यमराज।
- फोटो : prayagraj
सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे पर शुक्रवार को सड़क पर नाटक मंडली के दो कलाकार ‘यमराज’ की वेषभूषा में पहुंचे और लोगों से मास्क और हेलमेट लगाने को कहा। इस दौरान चौराहे पर उन्हें देखने के लिए भीड़ लग गई। पुलिस ने मास्क और हेलमेट न पहनने वालों के चालान भी काटे।
विज्ञापन
मास्क और हेलमेट के लिए पुलिस इन दिनों सख्त है, फिर भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में यातायात पुलिस ने शुक्रवार को नाटक मंडली के साथ सुभाष चौराहे पर अनूठा कार्यक्रम किया, जिसमें यमराज की वेषभूषा में दो कलाकारों ने लोगों को पकड़-पकड़कर मास्क और हेलमेट लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर वह यमराज के साथ नहीं जाना चाहते तो मास्क पहनें।
विज्ञापन
Trending Videos
prayagraj news : प्रयागराज में सड़क पर उतरे यमराज।
- फोटो : prayagraj
इस दौरान मास्क न पहनने को वालों को मास्क का वितरण भी किया गया। पुलिस ने हेलमेट और मास्क पहनने की अपील की और न पहनने वालों के चालान भी काटे। कार्यक्रम में एसपी ट्रैफिक अखिलेश भदौरिया, डिप्टी एसपी शुभम तोदी और टीआई आरके सिंह आदि अधिकारी मौजूद थे। टीआई ने बताया कि यातायात संबंधी जागरूकता को लेकर रेलवे स्टेशन, सुभाष चौराहे और बस अड्डे पर नुक्कड़ नाटक भी किया गया।
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj