फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   XEN-JE warns adverse entry two AE

एक्सईएन-जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि दो एई को चेतावनी

Sat, 27 Oct 2018 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Sat, 27 Oct 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
XEN-JE warns adverse entry two AE
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
मंडलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल के औचक निरीक्षण में शुक्रवार को दूसरे दिन भी पीडब्ल्यूडी की सड़कों के अलावा बिजली के तार-खंभों की शिफ्टिंग में कई जगह खामियां मिलीं। बिजली के तार-खंभों की शिफ्टिंग न होने पर विद्युत वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन राम सेवक राम और सड़क निर्माण में खामी पर पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता दीपक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। साथ ही दो पीडब्ल्यूडी के दो सहायक अभियंताओं को चेतावनी दी। इस दौरान बिजली और लोक निर्माण विभाग के कई अभियंता तलब किए जाते रहे। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को चेताया कि अगर सड़कों की गुणवत्ता में किसी प्रकार कमी पाई गई तो उसका पुन: निर्माण करवाया जाएगा। साथ ही संबंधित जेई-ठेकेदार से जुर्माना भी वसूला जाएगा। दोबारा सड़कों के निर्माण पर आने वाले खर्च की भरपाई संबंधित अधिशासी अभियंताओं की जाएगी।
विज्ञापन


मंडलायुक्त सुबह छह बजे झूंसी होते हुए रोडवेज वर्कशाप की सड़क पर पहुंचे। वहां उन्होंने शास्त्री ब्रिज से जीटी जवाहर मार्ग की गुणवत्ता देखी। पुरानी एजी रोड़, गारापुर, हेतापट्टी, कांदी, सहसों आदि क्षेत्रों में पीडब्ल्ूडी के सड़क निर्माण संबंधी कार्यों का उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह सड़कों पर आरपार जर्जर तारों के साथ खंभों को सड़क के किनारे शिफ्ट करने के निर्देश का अनुपालन न होने का कारण पूछा गया। इस पर बिजली विभाग के अभियंता संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुरानी एजी रोड़ पर प्रयागराज से गोरखपुर मार्ग का निरीक्षण करने के दौरान सड़क के मोड़ पर सही कर्व न किए जाने पर वह नाराज हुए। इस सड़क के एई विपिन सिंह को कार्य में धीमी प्रगति के लिए चेताया कि सुधार नहीं हुआ तो निलंबन भी किया जाएगा।  इसके बाद वह शेडी संपर्क मार्ग पहुंचे। वहां भी सड़क का कर्व सही तरीके से नहीं पाया गया। इसके बाद फाफामऊ-हनुमानगंज रोड़ पर एक पेड़ की वजह से सड़क पर दुर्घटना होने की आशंका के बावजूद उसे न हटाने पर जेई दीपक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। साथ ही एई एके सिंह को चेतावनी देने के निर्देश दिए। कांदी-सहसो मार्ग से होकर हेतापट्टी पहुंचे, जहां पर गारापुर से फाफामऊ रोड़ का भी उन्होंने निरीक्षण किया और निर्माण में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed