फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Worship on the banks of Ganges for the success of Magh Mela

शेषवतार बलदाऊ से माघ मेला की कुशलता के लिए प्रार्थना

Fri, 13 Dec 2019 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Worship on the banks of Ganges for the success of Magh Mela
Worship on the banks of Ganges for the success of Magh Mela - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। चांदपुर-सलोरी में बृहस्पतिवार को गंगा के सुरम्य तट पर शेषावतार बलदाऊ भगवान की सविधि पूजा, आरती की गई। इस दौरान सुंदर कांड का सस्वर पाठ किया गया। इसके बाद एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति पर भक्त झूमते-थिरकते रहे। इस दौरान संगम की रेती पर महीने भर लगने वाले माघ मेले की कुशलता के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

आरती के बाद मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भीड़ लग गई। इस दौरान शेषावतार भगवान बलदाऊ मंदिर के संरक्षक शत्रुघ्न प्रसाद दुबे ने श्रद्धालुओं की मदद में जुटे रहे। मानव कल्याण संघ के अध्यक्ष राजकुमार शुक्ल ने बताया कि कुंभ के दौरान प्रशासन इस पौराणिक मंदिर का जीणोद्धार कराना भूल गया था। जबकि, यह मंदिर प्रयागराज के सातवें तीर्थ नायक के रूप में विख्यात रहा है। इस मंदिर को जोड़ने वाली सड़क का नाम भगवान बलदाऊ के नाम पर रखने की आवाज उठाई गई। इस मौके पर राजकुमार पाल, अमर नाथ, सुशील कुमार शुक्ल, कमलेश कुमार, दिनेश शुक्ला, देवेंद्र्र दत्त दुबे, कमलेश कुमार, स्वामी हरिहरानंद महाराज, राजेश दुबे भोला पाल समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed