{"_id":"66dd8f0ab296116c670d6314","slug":"world-physiotherapy-day-the-nuances-of-taping-were-explained-to-the-doctors-it-is-helpful-in-reducing-pain-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Physiotherapy Day : फिजियो चिकित्सकों को बताई गईं टेपिंग की बारीकियां, दर्द कम करने में है सहायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
World Physiotherapy Day : फिजियो चिकित्सकों को बताई गईं टेपिंग की बारीकियां, दर्द कम करने में है सहायक
Sun, 08 Sep 2024 05:41 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 08 Sep 2024 05:41 PM IST
सार
डॉ. झा ने कहा कि टेपिंग एक चिकित्सीय तकनीक है जिसका इस्तेमाल शरीर पर टेप लगाकर दर्द कम करने, सूजन कम करने और कार्य क्षमता में सुधार करने के लिए किया जाता है। कार्यशाला के आयोजक डॉ अभिषेक राय ने कहा कि टेपिंग थेरेपी एक प्रकार का रिलैक्सेशन उपचार है।
विज्ञापन
विश्व फिजियोथैरेपी दिवस पर बोलते अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार झा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
विश्व फिजियोथैरेपी दिवस के अवसर सिविल लाइंस स्थित एक होटल में द इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट की प्रयागराज शाखा की ओर से थेरेपेटिक टेपिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एमके जैन ने दीप प्रज्वलित करके किया। मुख्य प्रशिक्षक द इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजीव झा रहे।
विज्ञापन
डॉ. झा ने कहा कि टेपिंग एक चिकित्सीय तकनीक है जिसका इस्तेमाल शरीर पर टेप लगाकर दर्द कम करने, सूजन कम करने और कार्य क्षमता में सुधार करने के लिए किया जाता है। कार्यशाला के आयोजक डॉ अभिषेक राय ने कहा कि टेपिंग थेरेपी एक प्रकार का रिलैक्सेशन उपचार है। वहीं डॉक्टर संदीप ने कहा कि टेपिंग थेरेपी एक उपचार है जिसका उपयोग आपकी बाधित ऊर्जा में संतुलन बहाल करने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त आईएपी उत्तर प्रदेश के सचिव डॉक्टर के.के.शर्मा, संयुक्त सचिव डॉक्टर सुरेंद्र गौतम, आईएपी अध्यक्ष कानपुर डॉक्टर सुधीर द्विवेदी, डॉक्टर सूरज तिवारी ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। कार्यशाला में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे विभिन्न जनपदों के 18 भौतिक चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। आईएपी ने इस अवसर पर प्रयागराज में नई समिति का गठन किया जिसके कन्वेनर ओएसडी हाईकोर्ट डॉक्टर अभिषेक राय को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन कवि एवम लेखक शरद कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर त्रिभुवन सिंह, डॉक्टर चौधरी मोहम्मद सुहैब, डॉ. विशाल नारायण द्विवेदी, डॉक्टर विजय मौर्य, डॉक्टर अरविंद पांडे, डॉक्टर अनुराग यादव, डॉक्टर मनीष सिंह, डॉक्टर सौरभ, डॉक्टर पवन, डॉक्टर रश्मि, डॉक्टर दीक्षा, डॉक्टर निरंजन, डॉक्टर अशोक सहित रिया मिश्रा एवं पंकज चौबे आदि उपस्थित रहे।