फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   World largest rangoli being made in Prayagraj, will be registered in Guinness Book

Mahakumbh : प्रयागराज में बनवाई जा रही विश्व की सबसे बड़ी रंगोली, गिनीज बुक कराई जाएगी दर्ज

Mon, 09 Dec 2024 04:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Dec 2024 04:51 AM IST
सार

उद्घाटन के पहले में विविध प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन भी किया गया, जिसमें युवाओं ने नुक्कड़ नाटक कर स्वच्छता का संदेश दिया और स्कूली बच्चों ने ग्राउंड में परेड निकाली। उद्घाटन के बाद इंदौर के कलाकारों द्वारा बनाई गई रंगोली में महिला सफाई मित्रों ने रंग भरे।

विज्ञापन
World largest rangoli being made in Prayagraj, will be registered in Guinness Book
विशाल रंगोली बनाने की चल रही है तैयारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्वच्छता के मर्म से प्रयागराज के प्रत्येक जनमानस को जोड़ने के लिए और पूरे विश्व को महाकुंभ में आमंत्रित करने के लिए नगर निगम की ओर से बनाई गई दुनिया की सबसे बड़ी रंगोली का रविवार को महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने उद्घाटन किया। यह रंगोली यमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के प्रांगण में बनाई जा रही है। इसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन, यूके) में दर्ज कराया जाएगा। इसका आकार 55 हजार फुट होगा। 10 दिसंबर को बनकर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन


उद्घाटन के पहले में विविध प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन भी किया गया, जिसमें युवाओं ने नुक्कड़ नाटक कर स्वच्छता का संदेश दिया और स्कूली बच्चों ने ग्राउंड में परेड निकाली। उद्घाटन के बाद इंदौर के कलाकारों द्वारा बनाई गई रंगोली में महिला सफाई मित्रों ने रंग भरे। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह, महिला सफाई मित्र, स्कूल कॉलेज के शिक्षकों के अलावा स्वच्छ सारथी क्लब के सदस्य समेत 2000 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया।

विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमें कबाड़ से जुगाड़ कर रिसाइकिल की गई वेस्ट चीजों को शो केस किया गया है। साथ ही प्रदर्शनी में नगर निगम की तरफ से किए जा रहे नवाचार के बारे में भी बताया जा रहा है। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक महिलाएं, बच्चे व अन्य कलाकार हिस्सा लेंगे, जो 55 हजार फुट रंगोली का निर्माण कर प्रयागराज का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन, यूके) में दर्ज करवाएंगे। रंगोली बनाने में बायोडिग्रेडेबल पाउडर, प्राकृतिक रंग, फूलों की पंखुड़ियों का उपयोग किया जा रहा है। 72 घंटे बिना रुके यह रंगोली बनाई जाएगी।

इस मौके पर पूर्व सांसद केसरी देवी पटेल, पूर्व महापौर अनामिका चौधरी, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर और महामंडेलश्वर कौशल्या नंद गिरी, नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग, अपर नगर आयुक्त दीपशिखा पाण्डेय, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed