फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   World Bicycle Day: Urban gathered in Amar Ujala's Cyclothon, Mayor flagged off

World Bicycle Day : अमर उजाला साइक्लोथान में गूंजा सेहत संग पर्यावरण सुरक्षा का संदेश

Sat, 03 Jun 2023 05:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Jun 2023 05:22 PM IST
सार

सुबह 5:50 बजे से ही साइकिल के साथ लोग पत्थर गिरजाघर पर पहुंचने लगे। हाथों में प्रेरक तख्तियां, साइक्लोथान के झंडे और बैनर से सुसज्जित साइक्लोथान को महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी के साथ साइकिल रैली का आगाज हो गया।

विज्ञापन
World Bicycle Day: Urban gathered in Amar Ujala's Cyclothon, Mayor flagged off
अमर उजाला के साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखकर रवाना करते महापौर गणेश केसरवानी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगमनगरी में शनिवार की नई सुबह बेहतर स्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश लेकर आई। मौका था विश्व साइकिल दिवस पर आयोजित अमर उजाला साइक्लोथान था। शहर के सैकड़ों लोगों ने साइकिल चलाकर सेहत के प्रति सजग रहने के लिए लोगों को सजग किया। इस दौरान जागरूकता के लिए प्रेरक नारे गूंजते रहे।

विज्ञापन


सुबह 5:50 बजे से ही साइकिल के साथ लोग पत्थर गिरजाघर पर पहुंचने लगे। हाथों में प्रेरक तख्तियां, साइक्लोथान के झंडे और बैनर से सुसज्जित साइक्लोथान को महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी के साथ साइकिल रैली का आगाज हो गया।
विज्ञापन


शहर में पहली बार साइक्लोथान की इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए छात्रों, युवाओं के साथ ही कर्मचारियों की टोलियां निकलीं। पत्थर गिरजाघर से सुभाष चौराहा होते हुए हनुमत निकेतन से मेडिकल चौराहा होकर साइकिल रैली केपी ग्राउंड पहुंची। ‘सेहत बनाओ, साइकिल चलाओ’ के नारे को साकार करने के लिए इस रैली में लोगों ने उत्साह से हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिल चलाकर स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ ही प्रदूषण मुक्ति के लिए भी लोगों को प्रेरित किया गया। केपी ग्राउंड में पहुंचने के बाद साइकिल चलाने के फायदे गिनाए गए। बताया गया कि साइकिल चलाने से पूर्णरूपेण व्यायाम हो जाता है। अगर नियमित रूप से साइकिल चलाई जाए तो मधुमेह, उच्चरक्तचाप के अलावा मोटापा और अन्य विकारों से बचा जा सकता है।

इस दौरान गांधी अकादमिक संस्थान के निदेशक ओम प्रकाश शुक्ला, सेवानिवृत्त सूबेदार कारगिल युद्ध विजेता श्याम सुंदर सिंह पटेल, योग प्रशिक्षिका दीप्ति योगेश्वर, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के लालू मित्तल, सरदार पतविंदर सिंह, शिक्षक नेता शैलेश पांडेय, कायस्थ महासभा के सुमित श्रीवास्तव, अशोक कुमार, दुर्गेश कुमार शुक्ला,सुरेश कुमार पटेल समेत तमाम लोगों ने साइकिल चलाई।



 

क्रीड़ा भारती द्वारा साइकिल रैली का भव्य आयोजन

साइकिल दिवस पर क्रीड़ा भारती, प्रयाग महानगर द्वारा साइकिल रैली का आयोजन सुभाष चौराहा से चंद्र शेखर आजाद पार्क तक किया गया। रैली का शुभारंभ न्यायमूर्ति डीपी सिंह व महापौर गणेश केसरवानी ने संयुक्त रूप से किया गया। अतिथियों का स्वागत प्रांत क्रीड़ा भारती उपाध्यक्ष वीरेंद्र नाथ उपाध्याय व जिला अध्यक्ष कुणाल रवि सिंह, संचालन डॉ. भास्कर शुक्ला द्वारा किया गया। इसमें ओलंपियन अभिन्न श्याम गुप्ता, प्रमोद बंसल, पीयूष रंजन अग्रवाल, पार्षद अमित सिंह, आनंद घड़ियाल, नितिन चोपड़ा, डॉ शरद जैन के अगुआई में प्रयागराज के डॉक्टर्स, म्योर हॉल प्रभारी संदीप गुप्ता, नलिनी सिंह, आरएस बेदी के साथ साथ, इस साइकिल रैली में 350 लोगों ने प्रतिभाग किया। ॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed