{"_id":"5daf5d148ebc3e93dc480f5b","slug":"worker-s-death-due-to-current-shock-commotion-allahabad-news-ald2582667134","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से मजूदर की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से मजूदर की मौत, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, हंगामा
अल्लापुर में घटना, थाने शिकायत लेकर पहुंचे परिजन
प्रयागराज। जार्जटाउन के अल्लापुर में विद्युत पोल लगाते वक्त करंट की चपेट में आने से झूंसी निवासी कप्तान गिरि(18) की मौत के बाद हंगामा हो गया। झूंसी के बहादुरपुर कछार इब्राहिमपुर गांव निवासी कप्तान विद्युत विभाग के ठेकेदार के लिए काम करता था। सोमवार शाम वह अपने साथियों राजेश, सुनील, धीरज के साथ अल्लापुर में अमिताभ बच्चन मार्ग पर विद्युत पोल लगा रहा था। पुलिस ने बताया कि इसी दौरान ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट के तार में छू जाने के कारण पोल में करंट उतर गया। जिसकी चपेट में आने से कप्तान गंभीर रूप से झुलस गया जिसे एसआरएन में भर्ती कराया गया। रात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई जिस पर परिजन शिकायत लेेकर जार्जटाउन थाने पहुंचे और ठेकेदार की लापरवाही से मौत का आरोप लगाया। साथ ही ठेकेदार समेत अन्य के खिलाफ तहरीर दी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।