Prayagraj : सूबेदारगंज पुल की दूसरे लेन का काम 95 फीसदी पूरा, 14 से हो जाएगा चालू
सूबेदारगंज पुल की दूसरी लेन का काम 95 फीसदी पूरा हो चुका है। दूसरी लेन पर सड़क बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। दावा है कि 14 जनवरी तक दूसरी लेन पर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।
विस्तार
सूबेदारगंज पुल की दूसरी लेन का काम 95 फीसदी पूरा हो चुका है। दूसरी लेन पर सड़क बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। दावा है कि 14 जनवरी तक दूसरी लेन पर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। सूबेदारगंज स्टेशन की तरफ बीम डालने का काम पूरा हो चुका है। सेतु निगम के अफसरों का कहना है कि 14 जनवरी तक दूसरी लेन शुरू कर दी जाएगी।
चौफटका से चार मिनट में पहुंच सकेंगे सूबेदारगंज स्टेशन
पुल के नीचे 700 मीटर की सर्विस लेन भी तैयार की जा रही है। जिससे चौफटका की तरफ से सूबेदारगंज स्टेशन पहुंचने में मात्र चार मिनट का समय लगेगा। इस सर्विस लेन पर आवागमन प्रथम स्नान पर्व से पहले शुरू कर दिया जाएगा।
प्रथम स्नान पर्व से पहले पुल की दूसरी लेन को शुरू करने की पूरी कोशिश है। सर्विस लेन का काम भी जल्द पूरा हो जाएगा। - अनिरुद्ध यादव, मुख्य परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम