फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   work from home applied in au and asu

इविवि, राज्य विवि में 31 जुलाई तक ‘वर्क फ्रॉम होम’

Sat, 04 Jul 2020 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
work from home applied in au and asu
केवल कार्यालय खुलेंगे, घर से ही काम करेंगे शिक्षक, शोधार्थी, कर्मचारी
विज्ञापन

वर्क फ्रॉम होम के दौरान सभी को मोबाइल फोन ऑन रखने का निर्देश
प्रयागराज। कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर यूजीसी की ओर से गाइडलाइन जारी किए जाने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक कॉलेजों में एक बार फिर ‘वर्क फ्रॉम होम’ की व्यवस्था लागू कर दी गई है। वहीं, प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों में भी 31 जुलाई तक शैक्षिक विभागों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
इविवि में लॉकडाउन के दौरान वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था लागू की गई थी। इसके बाद एक माह के लिए गर्मी की छुट्टी घोषित कर दी गई। 22 जून से इविवि खुलने पर सभी शिक्षकों को बुला लिया गया। हालांकि, शिक्षण कार्य स्थगित रखा गया। शिक्षकों ने इस पर अपना विरोध भी दर्ज कराया और संक्रमण की आशंका व्यक्त करते हुए शिक्षकों को घर से ही काम किए जाने की अनुमति देने की मांग की। अब यूजीसी की ओर से निर्देश जारी होने पर इविवि प्रशासन ने व्यवस्था लागू कर दी है कि शिक्षक, शोधार्थी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी घर से ही काम करेंगे। इविवि में केवल कार्यालय खुलेंगे। यूनिट हेड तय करेंगे कि कार्यालय में कितने कर्मचारियों को बुलाना है और कैसे काम होना है। हालांकि, सभी शिक्षकों, शोधार्थियों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अपनी ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि अपने रिपोर्टिंग अफसर को उपलब्ध कराने होंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर उनसे संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन

साथ ही घर से काम के दौरान सभी को अपने मोबाइल नंबर स्विच ऑन रखने होंगे। वहीं, बिजली-पानी की आपूर्ति, सैनिटाइजेशन, हेल्थ सेंटर जैसी जरूरी सेवाएं नियमित रूप से क्रियाशील रहेंगी। उधर, राज्य विवि के रजिस्ट्रार शेषनाथ पांडेय ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि शासन के आदेश के अनुपालन में विश्वविद्यालय समेत सभी संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षिक विभाग 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। ऑनलाइन/दूरस्थ शिक्षा पूर्व की भांति जारी रहेगी। प्रवेश/प्रशासन से जुड़े शिक्षकों एवं अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होना है। दूसरी ओर राज्य विवि से संबद्ध हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि राज्य विवि के आदेश के बाद भी कॉलेज खुला है। शिक्षकों को बुलाया जा रहा है और वे कोरोना संक्रमण से डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed