फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Work as a team with the PM states

पीएम के साथ टीम इंडिया के रूप में काम करें राज्य सरकारें

Tue, 14 Jun 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 14 Jun 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Work as a team with the PM states
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकार‌िणी की बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सोमवार को सभी राज्य सरकारों से अपील की गई कि वे टीम इंडिया की तरह काम करें। तर्क दिया गया कि जब तक राज्य सरकारें सहयोग नहीं करेंगी, तब तक देश तरक्की के पथ पर नहीं चल सकता। इस दौरान भाजपा ने भविष्य का भारत कैसा हो उसका भी खाका खींचा। कार्यकारिणी के समापन भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि देश कैसे मजबूत किया जाए, इस पर अभी और परिश्रम करने की जरूरत है।
विज्ञापन


केपी कालेज ग्राउंड में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मेें भाजपा नेताओं ने पार्टी के हो रही विस्तार पर खुशी जताई। इस दौरान मोदी की शान में कसीदे भी गढ़े गए। कहा गया कि केंद्र सरकार ने  समाज के सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखते हुए, समावेशी विकास के लक्ष्यों, राष्ट्रीय हित के उद्देश्यों एवं भारतीय जीवन मूल्यों के सामाजिक और सांस्कृतिक प्रतीकों के प्रति सम्मान बढ़ाया है। इससे देश परिवर्तन की दिशा में अग्रसर हुआ है। सरकार ने समयबद्ध तरीके से समाज के अंतिम छोर तक, नीतियों के पूर्ण क्रियान्वयन के लक्ष्यों को मिशन मोड में परिवर्तित किया है। राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक जीवन में नवाचार इस सरकार की उपलब्धि है। 
विज्ञापन


बैठक  में पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कांग्रेस का जनाधार लगातार खत्म होता जा रहा है। एक जिम्मेदार दल होने के नाते हमारे सामने भविष्य में कई चुनौतियां हैं। देश का भविष्य कैसा हो इस पर हमें मंथन करना होगा। इस दौरान कार्यकारिणी की बैठक में तय हुआ कि पार्टी का विस्तार उन राज्यों में भी करना है जहां हम कमजोर है। अभी हाल ही में हुए चुनाव में पार्टी को उन राज्यों में भी खासी सफलता मिली, जहां उसका जनाधार कम था। अब अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की नजर है। पूर्वोत्तर राज्यों में नार्थ ईस्टर्न डेमोक्रेटिक एलाइंस (नेडा) बनाने की भी बात हुई। प्रस्ताव पास किया इस गठबंधन में बीजेपी उन दलों को शामिल करेगी जो कांग्रेस के साथ नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को उत्साहजनक समर्थन कोरोमंडल तट जो पश्चिमी बंगाल से तमिलनाडु एवं केरल तक है में मिला। हालांकि यहां पार्टी के हिस्से में सीटें कम आई। तय हुआ कि पार्टी केरल, तमिलनाडु, तेलगांना, पश्चिमी बंगाल, ओडिशा आदि राज्यों में संगठनात्मक ताकत बढ़ाने का इन राज्यों में प्रयास करेे। कार्यकारिणी में कहा गया कि अगले तीन वर्षों तक एकाग्र निष्ठा से इन राज्यों में काम किया जाए। ताकि 2019 के लोकसभा चुनाव में इन राज्यों में परिणाम भाजपा के पक्ष में जाएं। 


कार्यकारिणी की बैठक में कहा गया कि भाजपा केंद्र और राज्यों में सुशासन की वजह से स्वाभाविक पार्टी के रूप में स्वीकारी जा रही है। कांग्रेस भी दिन प्र्रतिदिन संकुचित होती जा रही है। दूसरी राजनीतिक पार्टियों का भी सीमित क्षेत्रीय आधार है। ऐसे में कार्यकर्ता समाज के सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त कर भाजपा को भारत का एक मात्र वर्तमान बनाएं। लोगों को विश्वास दिलाया जाए कि पीएम मोदी के नेतृत्व  में भाजपा देश का उज्ज्वल भविष्य है।  कार्यकारिणी की बैठक में गरीबों के लिए प्रगति और अवसर के दरबाजे खोले जाने, समृद्ध ग्राम उन्नत भारत, नवाचार, स्वच्छता एक सामाजिक अभियान, महिला सशक्तिकरण आदि पर भी चर्चा हुई। इसके पूर्व केपी कम्यूनिटी स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेसवार्ता में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी दोहराया कि देश की राजनीति में बीजेपी ने खुद को स्थापित किया है। हम मानते हैं कि देश में अभी दो राष्ट्रीय दल है। उनका इशारा कांग्रेस और भाजपा पर रहा। कहा कि 2016 में इन दोनों दलों की तुलना की जाए तो कांग्रेस का ग्राफ लगातार नीचे गिरता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed