{"_id":"5d505ecd8ebc3e6d09550930","slug":"womens-beated-inspector-and-home-guard-allahabad-news-ald251969886","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने दरोगा-होमगार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने दरोगा-होमगार्ड
विज्ञापन
मानधाता के पीपरपुर में सिपाहियों पर हमले के आरोप में गिरफ्तार महिलाएं।
- फोटो : PRATAPGARH
निर्माणाधीन दीवार का काम रुकवाने पहुंचे दरोगा व होमगार्ड ने महिलाओं के साथ अभद्रता कर दी, जिससे गुस्साईं महिलाओं ने लाठी-डंडे लेकर दोनों पर हमला बोल दिया। पीटते हुए दोनों को दूर तक दौड़ाया। जान बचाने के लिए दरोगा व होमगार्ड दूसरे के घर में घुस गए।
बवाल की खबर पर मानधाता से भारी फोर्स मौके पर पहुंची और हमला करने वाली चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मानधाता थाना क्षेत्र के पीपरपुर ढेमा निवासी मथुरा प्रसाद पटेल का पड़ोसी विजय से जमीन को लेकर विवाद है। विजय इन दिनों दीवार का निर्माण करा रहा है। मथुरा प्रसाद इसका विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
रविवार को जब हल्का दरोगा कमल कुमार रस्तोगी, होमगार्ड जीतलाल को लेकर मौके पर पहुंचे तो उन्होंने दीवार का काम बंद करा दिया। आरोप है कि महिलाओं के साथ उन्होंने गाली-गलौज की, जिससे भड़की महिलाओं ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दोनों ने किसी तरह एक घर में घुसकर जान बचाई।

मानधाता के पीपरपुर में दरोगा को लाठी डंडा लेकर मारती महिलाएं।- फोटो : PRATAPGARH