फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Women World Cup: Where daughters won the seashore, waves of celebration arose at the confluence.

Women World Cup : बेटियों ने समुद्र किनारे जीता जहां, संगम में उठीं जश्न की लहरें

Mon, 03 Nov 2025 12:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Nov 2025 12:33 PM IST
सार

‘बधाई हो टीम इंडिया..जिंदाबाद बेटियों जिंदाबाद..!! सौ सौ सलाम तुम्हारी जीत को, तुम सभी ने इतिहास बनाया.. जीत का रंग नीला और गर्वीला है, यही भारतीय महिला..जय हिंद बेटियों।

विज्ञापन
Women World Cup: Where daughters won the seashore, waves of celebration arose at the confluence.
लोकनाथ चौराहे पर महिला वर्ल्ड कप जीत के बाद भारत का झंडा लहराकर जश्न मनाती बच्ची। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

‘बधाई हो टीम इंडिया..जिंदाबाद बेटियों जिंदाबाद..!! सौ सौ सलाम तुम्हारी जीत को, तुम सभी ने इतिहास बनाया.. जीत का रंग नीला और गर्वीला है, यही भारतीय महिला..जय हिंद बेटियों। ऐसे संदेश सोशल मीडिया पर तब छा गए जब भारत की शेरनी बेटियों ने दक्षिण अफ्रीका को विदेशी धरती पर धूल चटा दी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने फेसबुक पर पोस्ट किया कि भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला विश्व कप में अपने दमदार प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका को मात देकर इतिहास रच दिया। नंदी ने लिखा कि यह जीत केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि भारतीय नारी शक्ति, अनुशासन, समर्पण और अटूट संकल्प की उज्ज्वल मिसाल है।

विज्ञापन


हर भारतीय के ह्दय में यह विजय गर्व, प्रेरणा एवं आत्मविश्वास की नई ज्योति प्रज्ज्वलित करती है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक शुभकामनाएं। वहीं, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘मैदान है जंग में हम ही सिकंदर।’ आगे कहा, महिला क्रिकेट विश्वकप-2025 में भारतीय महिला टीम की ऐतिहासिक विजय पर समस्त महिला खिलाड़ियों को शुभकामनाएं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपनी प्रतिभा और टीम भावना से नया इतिहास रच दिया है। इस विजय ने पूरे विश्व में नारी शक्ति के साथ भारत का मान बढ़ाया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

Women World Cup: Where daughters won the seashore, waves of celebration arose at the confluence.
लोकनाथ चौराहे पर महिला वर्ल्ड कप जीतने के बाद लोगों ने जश्न मनाया। - फोटो : अमर उजाला।

आधी रात के बाद भी जागता रहा चौक

चौक के पुरनियों ने भी शायद यह नजारा पहली बार देखा था। घंटाघर, जहां रात आठ बजते ही दुकानें बंद होने लगती हैं और 10 बजते-बजते सन्नाटा छा जाता है, वहां रात एक बजे ढोल-नगाड़ों की आवाज ने पूरे शहर को जगा दिया। बेटियों की जीत का जश्न इतना जबर्दस्त कि रात डेढ़ बजे के करीब डीजे की आवाज में क्रिकेट प्रेमी झूमने लगे। होली और दिवाली के जश्न के लिए मशहूर चौक इस बार एक अलग त्योहार मना रहा था। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, डीजे की धुन पर सबके पैर थिरकते रहे। मिठाई की दुकानें बंद थीं लेकिन मुंह मीठा करने में कोई पीछे नहीं था। कोई घर से खीर बनाकर लाया तो किसी ने सेंवई से जीत की मुबारक बाद दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed