Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Women trapped in Civil Lines restaurant fire, young woman hand scorched

Prayagraj : सिविल लाइंस के रेस्टोरेंट में लगी आग महिलाएं फंसीं, युवती का हाथ झुलसा

Fri, 17 Apr 2026 03:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Apr 2026 03:54 PM IST
सार

सिविल लाइंस के एल्गिन रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में बृहस्पतिवार को अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया और बगल के एक योगा सेंटर तक पहुंच गई।

विज्ञापन
Women trapped in Civil Lines restaurant fire, young woman hand scorched
रेस्टूरेंट में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिविल लाइंस के एल्गिन रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में बृहस्पतिवार को अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया और बगल के एक योगा सेंटर तक पहुंच गई। इससे वहां मौजूद करीब 20 महिलाएं फंस गईं, जबकि एक युवती का हाथ झुलस गया। शाम करीब सात बजे मील्स ऑन व्हील्स रेस्टोरेंट से अचानक धुआं उठने लगा। रेस्टोरेंट के पास ही ऊपर जाने के लिए सीढ़ियां थीं, जो योगा सेंटर का रास्ता है। आग फैलने के कारण यह रास्ता धुएं और लपटों से घिर गया, जिससे योगा क्लास में मौजूद करीब 20 महिलाएं अंदर ही फंस गईं।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद सभी महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान एक युवती का हाथ झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में रेस्टोरेंट का सामान जलकर राख हो गया।प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया। वहीं, एफएसओ आरके चौरसिया ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सभी को बाहर निकाल लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed