फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   women special day

बेहतर जीवन, हक के लिए भरी हुंकार

Thu, 09 Mar 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Thu, 09 Mar 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
women special day
इलाहाबाद
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बुधवार को विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक संस्थाओं की ओर से विविधतापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं की मौजूदा स्थितियों की पड़ताल की गई। साथ ही उनके हक के लिए हुंकार भरी गई।
विज्ञापन


अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन देकर जस्टिस वर्मा समिति की सिफारिशों को लागू करने की मांग की गई। विश्व महिला सुरक्षा सेना की ओर से तृप्ति श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। सहायता मित्र मंडली की ओर से कैंडल मार्च निकालकर महिलाओं की स्थिति को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया गया। इंशा संस्था की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की सीख दी गई।
विज्ञापन


राजापुर में प्रदीप श्रीवास्तव की देखरेख में कामगार महिलाओं को सम्मानित किया गया। प्रगतिशील महिला संगठन, प्रयाग महिला कल्याण मंडल एवं जागृति लेडीज क्लब और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन आदि संस्थाओं की ओर से भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभा, गोष्ठियों के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था मंजिल की ओर से अलोपीबाग मलिन बस्ती में महिलाओं के अधिकारों पर केंद्रित नाटक का मंचन किया गया। वहीं समाजसेवी सुनील चौधरी ने महिला दिवस को शर्मसार दिवस के रूप में मनाया।


प्रीता, आभा, उर्वशी को ‘नारी शक्ति सम्मान’
इलाहाबाद। भयहरणनाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान की ओर से साहित्य के क्षेत्र मेें उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रीता वाजपेयी, आभा श्रीवास्तव और उर्वशी को ‘नारी शक्ति सम्मान’ से नवाजा गया। संयोजन समाजशेखर और संचालन शैलेंद्र मधुर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed