फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Women riders will be available in sharing, 50 women have applied for bike sharing.

Prayagraj : शेयरिंग में महिला राइडर की सुविधा मिलेगी, 50 महिलाओं ने बाइक शेयरिंग में किया आवेदन

Thu, 13 Nov 2025 02:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Nov 2025 02:20 PM IST
सार

कैब व बाइक शेयरिंग का लाभ महिलाएं पुरुष राइडर के कारण पूरी तरह से नहीं उठा पाती हैं। ऐसे में जल्द ही यह समस्या समाप्त होने जा रही है। क्योंकि बाइक शेयरिंग में महिला राइडर की इंट्री शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Women riders will be available in sharing, 50 women have applied for bike sharing.
महिला कैब ड्राइवर। - फोटो : एआई।

विस्तार

कैब व बाइक शेयरिंग का लाभ महिलाएं पुरुष राइडर के कारण पूरी तरह से नहीं उठा पाती हैं। ऐसे में जल्द ही यह समस्या समाप्त होने जा रही है। क्योंकि बाइक शेयरिंग में महिला राइडर की इंट्री शुरू हो गई है। पिछले एक साल के भीतर 50 महिला राइडर ने बाइक शेयरिंग के लिए आवेदन किया है। इतना ही नहीं इन महिलाओं की आईडी भी जनरेट हो गई थी। लेकिन अभी तक इनकी आईडी सक्रिय नहीं हुई है। लेकिन इन आवेदनों से साफ संकेत है, कि महिलाएं जल्द ही बाइक व कार राइडर के रूप में नजर आएंगी।

विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ महिलाओं की तरफ से आवेदन होने के बाद बाइक शेयरिंग व कैब संस्थाओं ने अपने ऐप में बदलाव को लेकर विचार-विमर्श करना शुरू कर दिया है। ऐसे में महिलाओं के लिए ऐप में महिला राइडर का भी विकल्प मौजूद होगा। हालांकि महिलाओं के समय को लेकर कंपनी की तरफ से नई सारणी ऐप में अपलोड की जा सकती है। सूत्रों की मानें तो ऐप में महिला राइडरों का समय निर्धारित होगा।

विज्ञापन

12 महिलाओं के बने ड्राइविंग कामर्शियल लाइसेंस

वहीं, दूसरी तरफ आरटीओ विभाग की तरफ से कुल 12 महिलाओं का कामर्शियल लाइसेंस बनाया गया है। जिसके आधार पर यह महिलाएं व्यवसायिक वाहन चलाने में सक्षम हैं। एक साल के भीतर कुल 944083 ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए हैं। इनमें से 54054 लाइसेंस महिलाओं के हैं। इसके अलावा 920429 ड्राइविंग लाइसेंस पुरुषों के बने हैं।

महिलाओं ने कामर्शियल बाइक और कार राइडिंग में अपनी रुचि दिखाई है। जिसके चलते बाइक शेयरिंग में 50 महिलाओं की आईडी भी जनरेट हुई है। संस्था अब महिलाओं के सुरक्षा को लेकर ऐप में कुछ बदलाव करने की तैयारी में है। इससे महिला राइडर व सफर करने वाली युवती को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। -गोपाल त्रिपाठी, एरिया मैनेजर, निजी कैब संस्था, प्रयागराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed