{"_id":"5e5ff8aa8ebc3eeb3f680fec","slug":"women-being-victims-of-voilence-at-home-allahabad-news-ald2702302117","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में ही हिंसा का शिकार हो रहीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में ही हिंसा का शिकार हो रहीं महिलाएं
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सचान ने बुधवार को सर्किट हाउस में सुनवाई की। कुल एक दर्जन शिकायतों में से ज्यादातर घरेलू हिंसा की थीं। नैनी की प्रिया केसरवानी, मुट्ठीगंज की निधि मिश्रा, मिंटो रोड की मंजू भारद्वाज ने परिवार वालों पर प्रताड़ित करने तथा दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए। सदस्य ने सभी मामलों में जांच का आदेश दिया। नैनी की लक्ष्मी गुप्ता ने कालेज प्रबंधन पर मानसिक शोषण का आरोप लगाया। इंडियन गर्ल्स इंटर कालेज के प्रबन्धक और कार्यवाहक प्रधानाचार्य के खिलाफ शिकायत पर सदस्य ने स्वयं मौके पर जाने की बात कही। कई महिलाओं ने एफआईआर न लिखे जाने की शिकायत की। इस पर सदस्य ने पुलिस विभाग के अफसरों को चेतावनी दी। सदस्य ने सभी मामलों का निस्तारण करके एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी। सुनवाई के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्रा समेत कई अफसर मौजूद रहे।
मो.रिजवान को दी गई विदाई
कलक्ट्रेट के रिटायर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मो.रिजवान अहमद जाफरी को बुधवार को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। एसीएम प्रथम गौरव रंजन ने सम्मानित किया। समारोह में नाजिर सदर छेदी लाल केशरवानी, नायब नाजिर चंद्र शेखर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश, उपाध्यक्ष ह्रदय शंकर पांडेय आदि शामिल रहे।