फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman's body found in Peelakhar river

Prayagraj News: पीलाखार नदी में मिला महिला का शव

Tue, 05 Sep 2023 02:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 05 Sep 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found in Peelakhar river
मीरगंज। सैंजना गांव के पास सोमवार को पीलाखार नदी में एक महिला का शव मिला। महिला की उम्र करीब 45 वर्ष होगी। अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का दावा है कि शव नदी में बहकर आया है। शाही थाना क्षेत्र में बीते दिनों छह महिलाओं के शव मिले थे। इस वजह से स्थानीय लोगों में डर है।
विज्ञापन

सैंजना गांव के रहने वाले राम सिंह सोमवार को शाम पांच बजे के करीब खेत से घर लौट रहे थे। उन्होंने नदी किनारे शव पड़ा देखा। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शव मिलने की सूचना पर वहां भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव नदी से बाहर निकलवाया। शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया मगर लोगों ने महिला के स्थानीय होने की बात से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि पास के शाही थाना क्षेत्र में बीते दिनों छह महिलाओं की हत्या हो चुकी है। आशंका है कि इस महिला की भी हत्या करने के बाद ही शव नदी में न बहाया गया हो। हालांकि पुलिस इस आशंका से इन्कार कर रही है। प्रभारी निरीक्षक मीरगंज हरेन्द्र सिंह ने बताया कि शव देखने में करीब एक सप्ताह पुराना लग रहा है। आशंका है कि शव नदी में बहकर आया है। आसपास के थानों को सूचना दी गई है। जल्द उसकी पहचान कराई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed