फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   woman who came to meet the PDA Vice President created ruckus

Prayagraj : अटैची-बैग लेकर पीडीए वीसी के दफ्तर पहुंची महिला, बोली -बिना मिले नहीं जाऊंगी

Mon, 14 Nov 2022 10:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Nov 2022 10:38 PM IST
सार

महिला उपाध्यक्ष से मिलने अटैची और बैग लेकर पहुंची थी। वह लगातार उपाध्यक्ष से मिलने की जिद करती रही। कार्यालय के कर्मचारियों व अन्य अधिकारियों ने महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह जाने को तैयार नहीं हुई।

विज्ञापन
woman who came to meet the PDA Vice President created ruckus
Prayagraj News : महिला के हंगामे के बाद पीडीए पहुंचे पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सोमवार शाम करीब 4:30 बजे का समय। इंदिरा भवन के आठवें तल पर स्थित पीडीए के दफ्तर में तब अधिकारी, कर्मचारी घर लौटने की तैयारी में थे। कई चले भी गए थे। तभी अटैची-बैग लेकर एक महिला पीडीए उपाध्यक्ष अरविंद चौहान से मिलने के लिए उनके दफ्तर पहुंचती है। वीसी से मिलने की जिद पर अड़ी महिला ने उनके कक्ष के बाहर करीब पांच घंटे तक हंगामा मचाया। बवाल बढ़ने पर महिला पुलिस की मदद लेनी पड़ी। जब रात आठ बजे तक वीसी नहीं आए तब वह एक होटल में यह कहते हुए चली गईं कि बिना मिले वापस नहीं जाऊंगी।  

विज्ञापन



संभ्रांत परिवार की दिखने वाली महिला शाम करीब साढ़े चार बजे उपाध्यक्ष से मिलने उनके कार्यालय पहुंची। उस समय उपाध्यक्ष कार्यालय में नहीं थे। महिला उनके कार्यालय के बाहर वेटिंग में रूम में बैठकर इंतजार करने लगी। कार्यालय बंद होने का समय होने के बाद भी महिला उपाध्यक्ष को बुलाने के लिए बार-बार जिद करती रही। हंगामा होने पर पीसीए के सचिव अजीत सिंह वहां पहुंचे और वह महिला को समझाने का प्रयास करते रहे।

विज्ञापन

करीब आठ बजे तक हंगामा होता रहा। कार्यालय के कर्मचारियों व अन्य अधिकारियों ने भी महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह जाने को तैयार नहीं थी। हंगामा देख महिला पुलिस बुला ली गई। महिला के अड़े होने के कारण पीडीए कार्यालय में अफरातफरी मची रही। पीडीए के चेयरमैन विजय विश्वास पंच ने वीसी दफ्तर पर किसी महिला के आने संबंधी जानकारी से इंकार किया। 


मैं उस महिला को नहीं जानता। हो सकता है कि वह किसी भूमि संबंधी विवाद के सिलसिले में मुझसे मिलने के लिए आई हों। उनसे बात करने के बाद ही इस प्रकरण पर जानकारी साझा कर सकता हूं। - अरविंद चौहान, पीडीए वीसी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed