फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman throws away bag full of gold and silver from marriage lawn, incident captured in CCTV camera

prayagraj : मैरिज लॉन से महिला ने दुल्हन का सोने-चांदी से भरे बैग को उड़ाया, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Wed, 31 Jan 2024 03:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 31 Jan 2024 03:37 PM IST
सार

अजबैयां गांव स्थित एक गेस्ट हाउस में मंगलवार को शादी थी। रात में शादी के बाद बुधवार को सुबह लड़की की विदाई की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान एक महिला ने गेस्ट हाउस में लड़की के कमरे में जाकर गहनो से भरा बैग गायब कर दिया।

विज्ञापन
Woman throws away bag full of gold and silver from marriage lawn, incident captured in CCTV camera
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई महिला की करतूत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सराय इनायत थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में विदाई की तैयारी चल रही थी कि एक शातिर महिला ने गहनों से भरा बैग पार कर दिया। घटना की जानकारी होते ही कन्या पक्ष में खलबली मच गई।वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन


हंडिया के अंजना गांव निवासी सत्यधारी पाल की बेटी अंजली की मंगलवार को सराय इनायत के अजबैयां गेस्ट हाउस में फर्रुखाबाद से बरात आई थी।रात में विवाह की सारी रस्में पूरी की गईं। वहीं, बुधवार सुबह विदाई की तैयारी चल रही थी।इसी बीच एक महिला गेस्ट हाउस के कमरे में घुसी और बैग लेकर फरार हो गई। कुछ देर बाद लड़की वालों को जानकारी होने पर खलबली मच गई।पता चला कि बैग में मोबाइल के साथ ही लाखों के गहने थे।
विज्ञापन








विज्ञापन
विज्ञापन


 


गेस्ट हाउस संचालक ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो एक महिला बैग लेकर जाती दिखाई दी। सूचना पर पहुंची सराय इनायत पुलिस ने तफ्तीश की। बाद में अज्ञात महिला के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed