फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman sleeping outside the house murdered with a sharp weapon

प्रयागराज : घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या

Tue, 26 Apr 2022 01:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 26 Apr 2022 01:34 AM IST
सार

भलुहा गांव निवासी देवी प्रसाद मिश्र के परिवार के लोग रविवार रात बिजली न होने के कारण घर के बाहर सो रहे थे। उनकी पत्नी श्यामकली,  दो बेटियां रासू व प्रासू और देवी प्रसाद अलग अलग चारपाई पर सो रहे थे।

विज्ञापन
Woman sleeping outside the house murdered with a sharp weapon
कत्ल

विस्तार

कोरांव थाना क्षेत्र के भलुहा गांव के उमरी गांव में रविवार रात घर के बाहर सो रही श्यामकली (45) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसके अगल बगल परिवार के कई लोग चारपाई पर सो रहे थे। उन्हें भनक तक नहीं लगी। सुबह घर वालों ने जब श्यामकली का रक्तरंजित शव देखा तो वे हक्के बक्के रह गए। घटनास्थल पर डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी पहुंची। घर वालों ने तहरीर पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।  

विज्ञापन



भलुहा गांव निवासी देवी प्रसाद मिश्र के परिवार के लोग रविवार रात बिजली न होने के कारण घर के बाहर सो रहे थे। उनकी पत्नी श्यामकली,  दो बेटियां रासू व प्रासू और देवी प्रसाद अलग अलग चारपाई पर सो रहे थे। देर रात किसी ने श्यामकली के सिर पर धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी। सोमवार तड़के बेटियां उठीं तो मां की खून से लथपथ लाश देखकर चिल्लाने लगीं। देवी प्रसाद भी उठ गए।
विज्ञापन



आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। कोरांव पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारी भी आ गए। देवी प्रसाद मिश्र और उनकी बेटियों से बातचीत की गई लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका। उन्होंने बताया कि हत्या कब और किसने की, उन्हें भनक तक नहीं लगी। फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड बुलाया गया। खोजी कुत्ता गांव के बाहर जाकर रुक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोरेंसिक टीम को कुछ अंगुलियों के निशान यहां से मिले। पुलिस ने पूछताछ के बाद घर वालों के नंबर ले लिए हैं। कॉल डीटेल्स निकलवाई जा रही है। देर शाम घर वालों ने प्रकाश नाम के एक युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रेम प्रसंग, जमीन का विवाद, पारिवारिक रंजिश समेत तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। 

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, सुसराल वालों ने किया चक्काजाम 

शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के हिनौती गांव में रविवार रात पवन गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मौत हो गई। सोमवार सुबह परिजन उसका अंतिम संस्कार करने शमशान घाट पहुंचे। इसी बीच उसके ससुराल वाले वहां आ गए। पवन के गले में काला निशान देखकर उन्होंने हत्या की आशंका जताई और हंगामा शुरु कर दिया। इसके बाद वह शव लेकर शंकरगढ़-नारीबारी मार्ग पर पहुंचे और रास्ता जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

हिनौती गांव निवासी पवन गुप्ता 35 पुत्र प्रेमचंद्र गुप्ता घर में ही ठेले पर दाना भूंजने का काम करता था। रविवार रात करीब दो बजे उसकी पत्नी उठी और उसे आवाज दी, लेकिन कोई आहट नहीं मिली। जब वह उसके पास पहुंची तो देखा के वह मृत पड़ा हुआ है। यह देखकर पत्नी ने परिजनों को इसकी सूचना दी। सोमवार सुबह पवन के पिता व परिवार के अन्य सदस्य उसका अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंचे थे। तभी फाफामऊ लहटी गांव निवासी उसके ससुराल पक्ष के मनोज व अन्य लोग वहां पहुंच गए।


पवन के गले में निशान देखकर वह हंगामा करने लगे। वह पवन की हत्या का आरोप लगाते हुए वे शव को शंकरगढ़ नारीबारी मार्ग पहुंचे और रास्ता जाम कर दिया। सूचना पर नारीबारी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी संतोष सिंह का कहना है मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed