प्रयागराज : स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय फिसला महिला का पैर, सिपाही ने बचाई जान
शहर की रहने वाली अल्का पांडेय (42) पत्नी मंगलेश्वर पांडेय बृहस्पतिवार की रात को अपनी बहन कोमल दुबे को ट्रेन में बैठाने आई थीं। ट्रेन चलने पर वह बोगी से उतरने लगीं इसी दौरान उनका पैर फिसल गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कांस्टेबल की सजगता से एक महिला की जान बच गई। यहां ताप्तीगंगा एक्सप्रेस से उतरने का प्रयास कर रही महिला का पैर फिसलने की वजह से वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गई। वहां ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल शशिकांत ने दौड़कर महिला का हाथ पकड़ लिया और उसे किसी तरह से बाहर खींच लिया। शशिकांत की इस बहादुरी की अफसरों ने सराहना की है। उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 22948 ताप्तीगंगा एक्सप्रेस के एस-4 कोच में अलका पांडेय अपनी छोटी बहन कोमल दुबे को बैठाकर कोच से बाहर उतर रही थीं। प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर अलका के उतरने से पहले ही ट्रेन चल दी। ट्रेन से उतरने का प्रयास करने पर अलका का पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफार्म बीच फंस गईं। इसी दौरान वहां गश्त कर रहे आरपीएफ कांस्टेबल शशिकांत कुमार महिला की चीख सुनकर दौड़े और उसे खींचकर निकाल लिया।
हादसे में महिला की कमर में चोट आई है। रेलवे प्रशासन ने महिला को पास के ही एक नर्सिंग होम में भेजा। अलका के पति मंगलेश्वर नाथ पांडेय का कहना है कि आरपीएफ जवान की मदद से ही उनकी पत्नी की जान बच सकी। उन्होंने बारंबार उनका धन्यवाद किया।