{"_id":"69824fad5dad23174e0a7bcb","slug":"woman-riding-e-rickshaw-dies-two-injured-after-being-hit-by-dumper-naini-news-c-407-1-ggp1016-10803-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार महिला की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार महिला की मौत, दो घायल
Wed, 04 Feb 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
घूरपुर। घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : kathua news
क्षेत्र के भीटा गांव के सामने मंगलवार की सुबह एक बेकाबू डंपर ने ई रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे ई-रिक्शा सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घूरपुर थाना क्षेत्र के कंजासा गांव निवासिनी फूलकली निषाद (55) पत्नी कंधई निषाद चने का साग खेत से निकालकर ई-रिक्शा से सब्जी मंडी जा रही थी। जैसे ही वह भीटा चौराहे के पास पहुंची कि पीछे से आए एक बेकाबू डंपर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में फूलकली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ई-रिक्शा में सवार महिला गुड़िया सोनकर और आशा सोनकर निवासी बीरवल गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद डंपर को कुछ दूर पर खड़ाकर चालक फरार हो गया। महिला की मौत की सूचना होते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घूरपुर। घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़- फोटो : kathua news
विज्ञापन