{"_id":"5debfbb38ebc3e1b9b5180d6","slug":"woman-raped-accused-arrested-allahabad-news-ald2623354115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधक बनाकर विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
रेलवे अफसर का चालक है आरोपी, पुलिस ने भेजा जेल
प्रयागराज। कर्नलगंज में चाकू की नोंक पर बंधक बनाकर विवाहिता से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जानकारी के कुछ घंटों बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जो रेलवे अफसर का चालक है। शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया।
कर्नलगंज में प्रयाग स्टेशन के पास ऑफिसर रेस्ट हाउस रेलवे कॉलोनी है। इसमें बने सर्वेंट क्वार्टर में केयरटेकर के पद पर तैनात एक व्यक्ति अपनी 34 वर्षीय पत्नी व चार बच्चों संग रहता है। शुक्रवार शाम घर पहुंचने पर पत्नी ने उसे जो बताया, उसे सुनकर उसके होश उड़ गए। पत्नी ने बताया कि रेस्ट हाउस में रहने वाले रेलवे अफसर का चालक सूबेदार उर्फ बबलू निवासी पांडेयपुर पिछले कई दिनों से उससे दुष्कर्म कर रहा है।
बताया कि कई महीने पहले जब पति ड्यूटी व बच्चे स्कूल गए थे तब आरोपी जबरन घर में घुस आया और फिर चाकू दिखाकर उससे दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील वीडियो भी बना लिया और फिर ब्लैकमेल कर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। पति उसे लेकर रात में ही कर्नलगंज थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश में जुटे एनी बेसेंट चौकी प्रभारी मनोज सिंह ने कुछ घंटों बाद ही आरोपी को लल्ला चुुंगी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।