{"_id":"5dc070868ebc3e016a183e11","slug":"woman-polytechnique-convocation-2019-allahabad-news-ald259282996","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीडीसीए से रेनू, फार्मेसी की अंशिका टॉपर को अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीडीसीए से रेनू, फार्मेसी की अंशिका टॉपर को अवार्ड
विज्ञापन
Woman Polytechnique Convocation 2019
- फोटो : CITY DESK
महिला पॉलीटेकिभनक के दीक्षांत समारोह में 119 छात्राओं को अंकपत्र, डिप्लोमा प्रमाण पत्र देकर सम्मान
प्रयागराज। राजकीय महिला पॉलीटेकिभनक के दीक्षांत समारोह में सोमवार को मेधावियों को सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि सांसद केसरी देवी पटेल ने पॉलीटेकिभनक के 119 छात्राओं को अंकपत्र एवं डिप्लोमा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान पिछले वर्ष की छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। दीक्षांत में सम्मानित होने वाली छात्राओं में पीजीडीसीए के अंतिम वर्ष में रेनू यादव, नेहा पांडेय एवं अंशिका को क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
फार्मेसी में अंशिका सक्सेना, ज्योति और आयुषी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान मिलने पर सम्मानित किया गया। इंटीरियर डिजाइन एवं डेकोरेशन में शिवांगिनी सिंह, अंशिका और दीपिका तिवारी को टेस्टाइल डिजाइन में डिम्पल गुप्ता, शिखा वर्मा और दीक्षा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्थान की ओर से आमंत्रित प्रतिनिधियों ने छात्राओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। दीक्षांत समारोह में आए अतिथियों का सम्मान संस्थान के प्रधानाचार्य शिशिर कुमार श्रीवास्तव ने उद्योग जगत से आए प्रतिनिधियों एवं ब्रांड एम्बेस्डर नामित छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Woman Polytechnique Convocation 2019- फोटो : CITY DESK
विज्ञापन