फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman murdered by slitting her throat, dead body found in canal

महिला की गला काटकर हत्या, नहर में मिली सिरकटी लाश

Thu, 03 Jun 2021 07:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Jun 2021 07:52 PM IST
सार

  • अस्त-व्यस्त कपड़ों के साथ महिला के बंधे थे दोनों पैर, कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसपी

विज्ञापन
Woman murdered by slitting her throat, dead body found in canal
हत्या

विस्तार

कोतवाली के भैला मकदूमपुर गांव के पास नहर में बृहस्पतिवार की सुबह एक महिला की सिरकटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के कपड़े अस्त व्यस्त और दोनों पैर बंधे थे। पुलिस की तमाम कोशिश के बावजूद लाश की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे एसपी ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


    करारी कोतवाली के भैला मकदूमपुर गांव के ग्रामीण बृहस्पतिवार की सुबह नहर के रास्ते अपन खेत जा रहे थे। ग्रामीणों की नजर अरविंद मिश्र के नलकूप के पास नहर में करीब 35 वर्षीय एक महिला की सिरकटी लाश पर पड़ी। विवाहिता की सिरकटी लाश मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन


महिला के कपड़े अस्त व्यस्त थे। साड़ी से उसके दोनों पैर बंधे थे। घटना की सूचना पर एसपी अभिनंदन, एएसपी समर बहादुर, सदर सीओ डॉ. केजी सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी ने फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुला लिया। तमाम कोशिश के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी अभिनंदन कहना है कि महिला के शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त होने के बाद शीघ्र ही पुलिस कातिलों को  गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिला महिला का सिर
करारी।भैला मकदूमपुर गांव के नहर में सिर कटी महिला की लाश को लेकर पुलिस दिन भर हलाकान रही। पुलिस आसपास के बाग-बगीचों, कुओं, खेतों व झाड़ियों में सिर की तलाश करती रही। लेकिन सिर का पता नही चल सका। 

शव के पास पड़ा था काफी खून
करारी। भैला मकदूमपुर गांव के बाहर नहर मिली महिला की सिर कटी लाश के पास काफी खून गिरा था। ऐसा लगता है कातिलों ने महिला का इसी जगह पर गला काटा है। सड़क पर कुछ खून की बूंदे पड़ी थीं। माना जा रहा है कि गला काटने के बाद सिर ले जाते समय खून की बूंदे गिरी होंगी। 

शव पर नहीं थे खरोंच के निशान
भैला मकदूमपुर में महिला की लाश पर खरोंच के निशान नहीं थे। ऐसी आशंका है कि कातिलों ने महिला को गला दबाकर मारा हो या उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतारा हो। इसके बाद कातिलों ने शव की शिनाख्त मिटाने के लिए सिर काट कर गायब कर दिया हो। 


घटना के खुलासे के लिए बनाई गई तीन टीमें
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने घटना के खुलासे के सीओ सदर के निर्देशन में तीन टीमें बनाई हैं। टीम में एसओजी प्रभारी संजय गुप्ता, प्रभारी इंस्पेक्टर करारी ईश्वर शरण राय व पश्चिम शरीरा इंस्पेक्टर सर्वेश सिंह को लगाया गया है। इसके अलावा सर्विलांस प्रभारी को भी घटना के अनावरण की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed