{"_id":"5bd87f14bdec2269651f29b6","slug":"woman-jumps-in-well-with-5-yr-daughter-after-home-tussle-kid-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह में महिला बच्ची समेत कुएं में कूदी, मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह में महिला बच्ची समेत कुएं में कूदी, मासूम की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Updated Tue, 30 Oct 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू कलह में हंडिया थाना अंतर्गत आसेपुर गांव की एक महिला अपनी 5 वर्षीय बच्ची को साथ लेकर कुएं में कूद गई, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। महिला को ग्रामीणों ने किसी तरह घायल अवस्था में कुएं से जीवित निकाल लिया। गंभीर हालत में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आसेपुर गांव निवासी कमलेश भारतीया गांव में ही मोबाइल की दुकान चलाता है। घर में अक्सर उसकी पत्नी से कहासुनी होती थी। रोज-रोज की कलह से नाराज उसकी पत्नी वर्षा देवी (25) ने मंगलवार की सुबह अपनी पांच वर्षीय बेटी तमन्ना के साथ घर के पास में ही स्थित कुएं में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुन मौके पर ग्रामीण जुट गए और उन्होंने मां-बेटी को कुएं में रस्सी डालकर निकालने की कोशिश की। घटना की सूचना हंडिया पुलिस को भी दे दी गई। महिला और बच्ची को जब कुएं से बाहर निकाला गया, तब तक बच्ची दम तोड़ चुकी थी।
विज्ञापन
महिला को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। कमलेश भारतीया का एक तीन साल का बेटा प्रतीक भी है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।