फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   woman jan dhan account holders will be able to withdraw 500 rupees from today

महिला जनधन खाताधारक आज से निकाल पाएंगी 500 रुपये

Fri, 03 Apr 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
woman jan dhan account holders will be able to withdraw 500 rupees from today
बैंकों में जनधन खाता खुलवाने वाली महिला खाताधारकों के खाते में 500 रुपये शुक्रवार से पहुंचने लगेंगे। यहां की आठ लाख से अधिक महिलाओं को केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ मिलेगा। शाखाओं में एक साथ भीड़ न जुटने पाए। इसलिए खाता नंबर के अनुसार अलग-अलग तारीखों को खाता से पैसा निकालने की अपील की गई है। अनुदान की राशि भी खाता नंबर के आधार पर भेजी जाएगी।
विज्ञापन

पूरे देश में लॉकडाउन से बड़ी संख्या में मजदूर तथा अन्य लोग बेरोजगार हुए हैं तथा उनके सामने परिवार के भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। इसके मद्देनजर केंद्र सरकार ने जनधन खाता खुलवाने वाली सभी महिला खाताधारकों के लिए 1500 रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है। यह राशि 500-500 रुपये किस्त में तीन महीने में दी जाएगी। यहां कुल 22 लाख जनधन खाताधारक हैं। इनमें से महिला खाताधारकों की संख्या आठ लाख से अधिक बताई जा रही है। इसकी पहली किस्त शुक्रवार से आने लगेगी। अग्रणी बैंक प्रबंधक ओएन सिंह ने बताया कि जिनके खाता के आखिरी अंक शून्य या एक हैं, वे महिला खाताधारक शुक्रवार को पैसा निकाल सकती हैं। आखिरी अंक दो या तीन वाले खाताधारक शनिवार को पैसा निकाल सकेंगी। आखिरी अंक चार या पांच वाली सात अप्रैल, छह या सात अंक वाली आठ तथा जिनके खाता का आखिरी अंक आठ या नौ है, वे महिलाएं नौ अप्रैल को अपनी किस्त निकाल सकती हैं। एलडीएम ने बताया कि किन्हीं कारणों से निधारित तारीखों को पैसा न निकाल पाने वाली खाताधारक नौ अप्रैल के बाद किसी भी दिन अपनी पहली किस्त प्राप्त कर सकती हैं।
विज्ञापन

खाताधारक का आखिरी अंक पैसा निकालने की तारीख
प्रैल
2 या 3 चार अप्रैल
4 या 5 सात अप्रैल
6 या 7 आठ अप्रैल
8 या नौ नौ अप्रैल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed