फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman hanged herself over fish cooking dispute, couple used to fight everyday

प्रयागराज : मछली बनाने के विवाद में महिला ने लगाई फांसी, दंपती में आए दिन होती थी मारपीट

Sun, 10 Sep 2023 03:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Sep 2023 03:49 PM IST
सार

करेली के सदियापुर में रेशमी निषाद (35) ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। उसका पति रंजीत निषाद मछली बेचता है। रेशमी मूलरूप से दारागंज के बख्शीखुर्द की रहने वाली थी और 12 साल पहले उसकी शादी हुई थी।

विज्ञापन
Woman hanged herself over fish cooking dispute, couple used to fight everyday
आत्महत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

शाहगंज व करेली में अस्पताल के सुरक्षा गार्ड समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। गार्ड की खुदकुशी के मामले में वजह का पता नहीं चल सका, जबकि करेली में जान देने वाली महिला का पति से कुछ विवाद हुआ था।

विज्ञापन


संतोष पटेल (27) व उसका पिता भागीरथी पटेल कॉल्विन अस्पताल में सुरक्षा गार्ड थे। वह मूलरूप से लिलकर, सिकंदरपुर बहरिया का रहने वाला था। पिता-पुत्र अस्पताल परिसर में ही बने क्वार्टर में रहते थे। इन दिनों पिता सुबह आठ से दो, जबकि बेटा दोपहर दो से रात 10 बजे की ड्यूटी कर रहे थे।
विज्ञापन


रोज की तरह शनिवार सुबह आठ बजे भी पिता ड्यूटी पर चला गया। दोपहर दो बजे लौटा तो बेटा फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच की। पूछताछ में पिता ने बताया कि बेटे की शादी नहीं हुई थी। थानाध्यक्ष मुदित राय ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पिता भी कोई वजह नहीं बता पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मछली बनाने को लेकर हुआ विवाद

करेली के सदियापुर में रेशमी निषाद (35) ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। उसका पति रंजीत निषाद मछली बेचता है। रेशमी मूलरूप से दारागंज के बख्शीखुर्द की रहने वाली थी और 12 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शुक्रवार रात पति मछली लेकर आया था और उसने रेशमी से बनाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनेां में बहस हो गई। इसके बाद पति बाहर चला गया। देर रात लौटा तो वह फांसी पर लटकी मिली। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। उधर घटना की सूचना पर पहुंचे पिता चंदन निषाद ने आरोप लगाया कि रंजीत अक्सर उसकी बेटी को पीटता था। मृतका के दो बेटे हैं। करेली थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed